Mahakumbh 2025: सुनील ग्रोवर ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान, बोली- साधु, संत हजारों वर्षों से… VIDEO

Mahakumbh 2025: द ग्रेट इंडियन कपिल शो फेम सुनील ग्रोवर ने भी त्रिवेणी संगम में स्नान किया. उन्होंने अपने आध्यात्मिक यात्रा की एक झलक फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की.

Mahakumbh 2025: कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर भी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला में पहुंचे. यहां उन्होंने कई भक्तों के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई. एक्टर ने अपने आध्यात्मिक यात्रा की एक झलक फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की. वीडियो में सुनील ग्रोवर को गंगा के पवित्र जल में स्नान करते हुए देखा जा सकता है. उनके पीछे सूरज की किरणें हैं और आसपास और लोग स्नान कर रहे हैं. अपने कैप्शन में, जवान अभिनेता ने उस पवित्र नदी का महत्व बताया. उन्होंने लिखा, “दिव्‍य, दैवी, ईश्‍वरीय… महाकुंभ 2025 में यहां आने के लिए डिवाइन. मोस्ट अवेटेड डुबकी लगाकर धन्य महसूस कर रहा हूं. इसी जल में कितने ही साधु, संत, ऋषि, मुनि, महात्मा हजारों वर्षों से आते रहे हैं. मैं पूर्ण, संपूर्ण महसूस करता हूं. हर किसी का आभार जिन्होंने मुझे यहां तक ​​पहुंचने में मदद की. जय हो!” फैंस कॉमेडियन को देखकर एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, ”वाह क्या बात है… आपने भी स्नान कर ही लिया… बहुत खूब.”

यह भी पढ़ें- Hema Malini In Maha Kumbh 2025: प्रयागराज पहुंची हेमा मालिनी, संगम में लगाई डुबकी, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >