महाभारत की द्रौपदी का खुलासा, बताया- शूटिंग के दौरान ‘मोटी’ कहकर बुलाते थे को-एक्टर

Roopa Ganguly- बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है. द्रौपदी का रोल करने के बाद उनकी पहचान घर-घर में बन गई थी. महाभारत भारतीय टीवी इतिहास के सबसे कामयाब शोज में से एक रहा है. लॉकडाउन के कारण महाभारत को फिर से प्रसारित किया गया था. जिसके बाद से शो के किरदार लगातार सुर्खियों में बने है. अब रूपा ने खुलासा किया है कि उनका महाभारत के सेट पर मजाक उड़ाया जाता था.

बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है. द्रौपदी का रोल करने के बाद उनकी पहचान घर-घर में बन गई थी. महाभारत भारतीय टीवी इतिहास के सबसे कामयाब शोज में से एक रहा है. लॉकडाउन के कारण महाभारत को फिर से प्रसारित किया गया था. जिसके बाद से शो के किरदार लगातार सुर्खियों में बने है. अब रूपा ने खुलासा किया है कि उनका महाभारत के सेट पर मजाक उड़ाया जाता था.

Also Read: इस शख्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं Mahabharat की द्रौपदी, उम्र में 13 साल था छोटा

अभिनेत्री रूपा गांगुली ने इस बात का खुद खुलासा किया है. उनके मुताबिक, जब वह महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने के लिए चुनी गई थीं, तब वह काफी हेल्दी हुआ करती थीं. जिसके चलते बीआर चोपड़ा ही नहीं बल्कि महाभारत के सभी को-एक्टर भी उन्हें मोटी कहकर बुलाते थे. बीआर चोपड़ा जब भी उन्हें आवाज देते तो कहते, ‘मोटी यहां आओ.’ जब मुझे सब मोटी कहकर बुलाने लगे तो मैंने अपना वजन कम करने का फैसला लिया और डाइटिंग शुरू कर दी.

उन्होंने आगे बताया, जिसके बाद मैंने अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया और डाइटिंग का पालन करने लगी. मैंने खाने में सिर्फ सूप का सेवन करना शुरू कर दिया. मुझे सेट पर सिर्फ सूप दिया जाता था. लेकिन खाना बेहद टेस्टी हुआ करता था कि मैं अपना सूप और डाइट फूड खाने के बाद वो खाना भी खाती थी जो सभी के लिए बनता था. रूपा गांगुली ने कहा कि मैं दो बार लंच करती थी. इसलिए मेरा वजन और ज्यादा बढ़ने लग गया था. वहीं, उन्होंने ये भी बताया कि, महाभारत के सेट पर मैं हेयर सेट करने में काफी टाइम लेती थीं. तब मेरे बाल काफी लंबे थे. जब मुझे रोल के लिए अपने बाल खुले रखने होते थे तो काफी टाइम लगता था.

Also Read: Mahabharat के आखिरी एपिसोड के शूटिंग के बाद गले लग रोये थे पांडव और कौरव, देखें VIDEO

इससे पहले महाभारत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें महाभारत के शूटिंग के आखिरी दिन सारे कलाकार एक-दूसरे के गले लग रो रहे है. सीरियल में श्रीकृष्ण, पांडव, द्रौपदी, भीष्म पितामह, शकुनी, कौरव सभी किरदार पर्दे पर युद्ध के मैदान में नजर आए थे. लेकिन शो के अंतिम दिन सभी एक्टर्स एक-दूसरे के गले लगकर रो रहे थे. महाभारत की शूट‍िंग लोकेशन के एक वीडियो में सभी स्टार्स रोते नजर आए. शूट‍िंग के दौरान उनके बीच यह बॉन्ड‍िंग जाहिर सी बात है. पर्दे पर वे एक-दूसरे के प्रति चाहे कितना ही नफरत दिखा लें, लेकिन असल में उनके बीच अच्छी दोस्ती हो चुकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >