Maamla Legal Hai Season 3 आएगा या नहीं? एक्टर अमित विक्रम पांडेय ने किया खुलासा

Maamla Legal Hai Season 3 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट. जानिए एक्टर अमित विक्रम पांडेय ने क्या कहा और क्या है शो का फ्यूचर.

Maamla Legal Hai Season 3 Update: रवि किशन स्टारर ‘मामला लीगल है’ का सीजन 2 हाल ही में 3 अप्रैल 2026 को रिलीज हुआ और कुछ ही दिनों में यह Netflix की टॉप 10 लिस्ट में ट्रेंड करने लगा. अब फैंस जानना चाहते हैं कि क्या इसका सीजन 3 भी आएगा. इसी बीच शो के एक्टर अमित विक्रम पांडेय ने इस पर बड़ा अपडेट दिया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

‘मामला लीगल है’ सीजन 3 आएगा या नहीं?

अमित विक्रम पांडेय ने India TV के साथ बातचीत में बताया कि अभी सीजन 3 को लेकर कुछ पक्का नहीं है. उनका कहना है कि सीजन 2 इसलिए बना क्योंकि लोगों ने पहले सीजन को बहुत पसंद किया था. अब सीजन 3 भी तभी बनेगा, जब दर्शक सीजन 2 को उतना ही प्यार देंगे.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा और सीजन 3 जरूर आएगा.

किरदारों में क्या होगा नया?

शो में अमित ‘लॉ’ यानी निकुंज का किरदार निभाते हैं. उन्होंने बताया कि अभी उनके किरदार की कहानी पूरी नहीं हुई है, बल्कि असली कहानी तो अब शुरू हुई है. यानी अगर सीजन 3 आता है, तो उनके किरदार में और भी नया देखने को मिलेगा.

रवि किशन के साथ सीन की उम्मीद

इस सीजन में रवि किशन जज के रोल में थे, जबकि अमित वकील बने थे, इसलिए दोनों के सीन ज्यादा साथ में नहीं थे. लेकिन सीजन 2 के अंत में रवि किशन का किरदार वापस चैंबर में आ जाता है. ऐसे में एक्टर को उम्मीद है कि सीजन 3 में दोनों को ज्यादा साथ देखने को मिलेगा.

शो को लेकर एक्टर का सपना

अमित चाहते हैं कि यह शो इतना पॉपुलर हो जाए कि लोग इसे बार-बार देखें, जैसे ‘फ्रेंड्स’, ‘द ऑफिस’ और ‘सुइट्स’ को लोग आज भी देखते हैं.

कुल मिलाकर, अभी ‘मामला लीगल है’ सीजन 3 कन्फर्म नहीं है, लेकिन शो को मिल रहे प्यार को देखते हुए इसके आने की पूरी उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash Karan Kundrra Wedding: क्या सच में हो गई तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >