Hanuman Ansh Box Office: 2 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने यश की 'Toxic' को पछाड़ा, 100 करोड़ क्लब पर नजर

महज 2 करोड़ के बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास. यश की मेगा-बजट 'Toxic' को पछाड़कर 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी नीम करौली बाबा पर बनी यह फिल्म.

Hanuman Ansh Beats Toxic: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश भले ही शुरुआत में ज्यादा कमाल नहीं कर पाई, पर कुछ दिनों बाद ही हनुमान जी की कृपा दिखीं और यह फिल्म अब ताबड़-तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने यश की पैन-इंडिया फिल्म 'Toxic' को भी पछाड़ दिया है और बिना किसी बड़े स्टार्स, बड़े प्रमोशन  के बावजूद और महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई हैरान रह गया.

Hanuman Ansh Beats Yash Toxic at Box Office: 'हनुमान अंश' ने 'Toxic' को दी मात

'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन केवल 10 लाख रुपये कमाए थे. शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन बाद के हफ्तों में फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती गई. सिनेमाघरों में तीन हफ्ते पूरे करने के बाद फिल्म ने चौथे वीकेंड में भारत में करीब 28 करोड़ रुपये नेट कमा लिए.

Hanuman Ansh ने 'Toxic' को दी मात, फोटो- इंस्टाग्राम

इसके बाद मंगलवार को फिल्म की कमाई में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला. रिलीज के 26वें दिन 'हनुमान अंश' ने करीब 54 फीसदी की बढ़त दर्ज की और एक दिन में 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की. खास बात यह रही कि इसी दिन बड़े बजट और पैन-इंडिया स्टार यश की 'Toxic' की कमाई करीब 8.20 करोड़ रुपये रही.

'Toxic' पांच भाषाओं में रिलीज हुई है और इसे 'हनुमान अंश' की तुलना में 1500 से ज्यादा स्क्रीन मिली हुई है. इसके बावजूद कम स्क्रीन वाली 'हनुमान अंश' का एक दिन में ज्यादा कमाई करना फिल्म की मजबूत पकड़ को दिखाता है.

Hanuman Ansh 100 Crore Club: 100 करोड़ क्लब में पहुंच सकती है फिल्म

माना जा रहा है कि यह फिल्म  'हनुमान अंश अगर बॉक्स ऑफिस में ऐसे ही ग्रोथ पर रहीं तो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है. फिल्म में लेकिन दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी के बाद फिल्म की स्क्रीन तेजी से बढ़ीं और चौथे हफ्ते तक यह संख्या 1500 से ज्यादा हो गई.

मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में 'हनुमान अंश' को और ज्यादा स्क्रीन मिल सकती हैं. थिएटर मालिक भी ऐसी फिल्म को प्राथमिकता दे सकते हैं, जिसे दर्शकों से लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

">

फिल्म अब तक भारत में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर इसकी रफ्तार इसी तरह बनी रही तो सिनेमाघरों से उतरने से पहले यह 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है.

About Hanuman Ansh: क्या है 'Hanuman Ansh' की कहानी?

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' में चंदन आनंद और शोभिनव सत्या अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी लक्ष्मण दास के जीवन पर आधारित है, जो आगे चलकर आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के रूप में पहचाने गए.

कहानी में उनके बचपन से लेकर आध्यात्मिक यात्रा और लोगों के बीच उनकी पहचान बनने तक का सफर दिखाया गया है. फिल्म उनके जीवन के अलग-अलग पड़ावों और आध्यात्मिक बदलाव को पर्दे पर पेश करती है. खास बात यह है कि फिल्म के लेखक और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी पेशे से डॉक्टर रहे हैं और बाद में फिल्म निर्माण की दुनिया में आए. 'हनुमान अंश' 7 अगस्त को बिना बड़े प्रमोशन के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिलहाल थिएटर में  काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहीं हैं.

यह भी पढ़ें: न बिग स्टार, सेट पर नॉन-वेज बैन, प्रमोशन के लिए कराया भंडारा, जानें 10 लाख की ओपनिंग से 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर कैसे बनी 'Hanuman Ansh

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >