Shreya Kalra Lock Upp 2: रियलिटी शो ‘लॉक अप - सच या सजा’ में हर दिन नए विवाद और खुलासे देखने को मिल रहे हैं. अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रोडीज फेम श्रेया कालरा ने शो में बातचीत के दौरान राम कपूर को लेकर कुछ गंभीर बातें कही. उन्होंने आरोप लगाया कि राम ने जेल में उनकी पर्सनल बाउंड्री को क्रॉस किया और उन्हें बिना उनकी मर्जी के किस किया.
Shreya Kalra Claims About Ram Kapoor: श्रेया कालरा ने राम कपूर पर लगाए ये आरोप
‘लॉक अप’ के लेटेस्ट एपिसोड में श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया सामने आया है. इस बातचीत में श्रेया ने कहा कि राम कपूर का व्यवहार उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया. श्रेया ने कहा, “अपनी सीमाएं बनाए रखिए. अगर इस बार उन्होंने मुझे किस करने की कोशिश की तो मैं उनका मुंह पकड़कर कहूंगी कि मेरे पिता भी मुझे इतना किस नहीं करते, इसलिए अब मुझे किस मत कीजिए. मुझे उनकी सीनियरिटी देखकर शर्म आनी चाहिए. मैं ऐसे सीनियर्स पर थूकती हूं.” उन्होंने यह भी कहा कि अगर शो की जेलर फराह खान उन्हें राम के प्रति उनके रवैये के लिए डांटती हैं, तो वह अपनी बात उनके सामने भी रखेंगी.
Shreya Kalra On Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी को लेकर भी किया दावा
श्रेया कालरा ने बातचीत के दौरान यह भी दावा किया कि राम कपूर ने टास्क के दौरान शिवांगी जोशी के काफी करीब जाने की कोशिश की थी. उन्होंने बताया कि जब राम शिवांगी के पास ज्यादा करीब गए, तब हर्षद चोपड़ा ने उन्हें ऐसा करने से रोका. इसके बाद राम पीछे हट गए. हालांकि, हर्षद चोपड़ा ने बाद में राम से माफी मांग ली. हर्षद की इस माफी से श्रेया काफी नाराज नजर आई. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में माफी मांगने के बजाय सामने वाले व्यक्ति को अपनी बात साफ तरीके से कहनी चाहिए.
Lock Upp Latest Update: लॉक अप - सच या सजा से बाहर हुआ ये शख्स
‘लॉक अप - सच या सजा’ से योगेश रावत के बाहर होने के बाद अब एक नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया स्टार अपूर्वा मुखीजा उर्फ द रिबेल किड शो में नजर आ सकती हैं.
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'मैंने अपनी कलाई काट ली थी', हर्षद चोपड़ा का खुलासा, बोले- उस एक घटना ने मेरी जिंदगी बदल दी
