सलमान खान के बाद अब रैपर Badshah को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, बोले- फोन नहीं उठाया तो…

Badshah: चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में सिंगर और रैपर बादशाह के रेस्टोरेंट के पास विस्फोट हुआ. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है. वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है. इन धमाकों की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली है.

Badshah: चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में एक नाइट क्लब के बाहर दो विस्फोट हुए. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना 26 नवंबर सुबह 2 बजकर 30 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट के बीच हुआ. जहां मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों ने एक क्लब पर कम तीव्रता वाला विस्फोटक फेंका. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, बस रेस्टोरेंट के कई खिड़कियों के शीशे टूटे हैं.

किसने किया बादशाह के क्लब पर हमला

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विस्फोट की जिम्मेदारी ली. पोस्ट के मुताबिक, गैंग ने डेओरा रेस्टोरेंट और सेविले बार और लाउंज को निशाना बनाया, जिसके मालिक रैपर बादशाह हैं. पोस्ट में आगे कहा गया है कि जबरन वसूली की मांग के लिए रेस्टोरेंट मालिकों को फोन किया गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. हालांकि पोस्ट में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

बम विस्फोट को लेकर क्या बोले पुलिस

पुलिस ने बम विस्फोट को लेकर कहा, “डेओरा के बाहर कम तीव्रता का विस्फोट हुआ, जो सेक्टर 26 में रैपर बादशाह के सेविले बार और लाउंज के पास है. दोनों रेस्टोरेंट एक दूसरे से 30 मीटर की दूरी पर हैं.” धमाके की सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी. बता दें कि गोल्डी बराड़ ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी.

Also Read- Badshah: हानिया आमिर संग रिलेशनशिप पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारा बहुत अच्छा कनेक्शन…

Also Read- Badshah Club Blast: बादशाह के क्लब के बाहर हुआ बम धमाका, CCTV फुटेज आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >