Laughter Chefs Season 2 Winner: करण कुंद्रा- एल्विश यादव ने जीता शो, रुबीना दिलैक–राहुल वैद्य नहीं, इस जोड़ी को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

Laughter Chefs Season 2 Winner: शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 का फिनाले एपिसोड काफी मजेदार रहा. सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी फिनाले एपिसोड में गेस्ट बनकर आए. शो में सारी टीम ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन करण कुंद्रा- एल्विश यादव ने ट्राफी अपने नाम कर ली.

Laughter Chefs Season 2 Winner: लोकप्रिय कुकिंग आधारित शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 को विनर मिल गया है. करण कुंद्रा और एल्विश यादव ने ट्राफी अपने नाम कर ली. शुरू में एल्विश की जोड़ी अब्दू रोजिक संग बनी थी. हालांकि बीच में अब्दू ने शो को छोड़ दिया, जिसके बाद करण की एंट्री हुई थी. दोनों की जोड़ी लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही थी. भारती सिंह शो को होस्ट करती थी और शेफ हरपाल सिंह सोखी इसे जज करते थे. फिनाले एपिसोड में सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी बतौर गेस्ट बनकर आए थे. आइए आपको दूसरे नंबर पर कौन रहा, इसके बारे में बताते हैं.

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के विनर बने एल्विश यादव और करण कुंद्रा

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के फिनाले एपिसोड में शेफ हरपाल सिंह सोखी ने सारे कंटेस्टेंट को इस सीजन का आखिरी डिश एक मिठाई बनाने के लिए कहा. इसमें करण कुंद्रा और एल्विश यादव ने सबसे अच्छा डिश बनाया और शेफ को इम्प्रेस किया. शो के अंत तक लाइव ऑडियंस ने कंटेस्टेंट की ओर से बनाए गई मिठाई को टेस्ट किया और उन्हें वोट दिया. जिसके बाद शेफ हरपाल सिंह सोखी ने पूरे सीजन में हर जोड़ी को मिले स्टार्स को गिने गए, जिसके बाद करण कुंद्रा और एल्विश यादव को विनर घोषित किया गया. करण और एल्विश को 51 स्टार्स मिले थे, जबकि अली गोनी और रीम शेख पहले रनर-अप रहे और उन्हें 38 स्टार्स मिले.

जीत के बाद क्या बोले करण कुंद्रा और एल्विश यादव

करण कुंद्रा ने लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 जीतने के बाद कहा, “सीजन 2 में वापसी करना मेरे लिए बहुत खास अनुभव रहा. इस सेट पर एक ऐसी सहजता थी जिसे शब्दों में बताना मुश्किल है न कोई दबाव, न ज्यादा सोच-विचार, बस लोग सच में काम का मजा ले रहे थे. ऐसा लगा जैसे मैं एक ऐसे परिवार में लौट रही हूं जिसने मुझे मिस किया हो. जबकि एल्विश यादव ने कहा, जब मेरी जोड़ी करण के साथ बनी, तो एकदम से हमारी ट्यूनिंग जम गई. हमने कभी ज्यादा प्लानिंग नहीं की. बस पहुंचे, मजा किया और जैसे हैं वैसे ही बने रहे.अब मुझे उन लोगों के लिए ज्यादा इज्जत और समझ है जो रोज खाना बनाते हैं. मेरे लिए सबसे खास बात ये रही कि मेरी मां ने ये सब खुद देखा मेरी गलतियां, मेरा सफर, और आखिर में मेरी जीत.”

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ‘सैयारा’ ने पहले हफ्ते में उड़ाया बॉक्स ऑफिस का होश, बनाए 7 जबरदस्त रिकॉर्ड, आमिर-अजय सहित इन बड़े स्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >