Laughter Chefs Season 2 का हिस्सा बनेंगे ये स्टार्स, कुकिंग के साथ लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

Laughter Chefs Season 2: लाफ्टर शेफ्स एक नए सीजन के साथ फिर से लौटने के लिए तैयार हैं. इस बार दर्शकों को नए कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. आइये जानते हैं इस बार कौन से स्टार्स कुकिंग के साथ कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाएंगे.

Laughter Chefs Season 2: लाफ्टर शेफ्स ने काफी कम समय में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली. यह एक ऐसा शो है, जहां दर्शकों को खाना पकाने की कई नई तरकीबें और हैक्स सीखने को मिलते हैं. रियलिटी शो को अच्छी टीआरपी रेटिंग भी मिली. हालांकि बिग बॉस 18 की वजह से इसे बंद करना पड़ा. हालांकि अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि लाफटर शेफ्स नए सीजन के साथ लौट रहा है.

लाफ्टर शेफ्स में ये स्टार्स लगाएंगे चार चांद

बिग बॉस तक की रिपोर्ट के अनुसार लाफ्टर शेफ्स में इस बार रूबीना दिलैक, अब्दु रोजिक, अभिषेक कुमार, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लाहिड़ी जैसे कई स्टार्स पार्ट लेंगे. रूमर्स यह भी है कि बिग बॉस 18 के प्रतियोगी विवियन डीसेना भी पार्टिसिपेट कर सकते हैं. रियलिटी शो में इस बार भी भारती सिंह ही होस्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी.

लाफ्टर शेफ्स सीजन 1 में इन स्टार्स ने लगाया था तड़का

लाफ्टर शेफ्स के पिछले सीजन ने दर्शकों को हंसी का ओवरडोज दिया. खाने के एक्सपेरीमेंट्स के साथ कृष्णा अभिषेक और अंकिता लोखंडे की जुगलबंदी खूब जमी. उनके अलावा एली गोनी, राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा, जन्नत जुबैर, रीम समीर शेख, कश्मीरा शाह, निया शर्मा और सुदेश लहरी शामिल थे. लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट, 1 जून 2024 को कलर्स टीवी पर शुरू हुआ. ओटीटी लवर्स के लिए यह जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम होता था.

Also Read- Vivian Dsena Net Worth: बिग बॉस 18 के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं विवियन, इतना करते हैं चार्ज, नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >