Laughter Chefs के सेट पर बाल-बाल बचे राहुल वैद्य, चेहरे तक पहुंची आग की लपटें, VIDEO आया सामने

पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस डर गए. वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. वीडियो में राहुल वैद्य आग की लपटों में आने से बच गए.

Laughter Chefs: रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. शो कलर्स पर आता है और इसमें कॉमेडी और ड्रामा दोनों दर्शकों को देखने मिलता है. भारती सिंह शो को होस्ट करती है और हरपाल सिंह सोखी इसे जज करते हैं. शो में कई बड़े टीवी के स्टार्स नजर आते हैं. कुछ समय पहले ही सेट पर एक्ट्रेस रीम शेख के साथ एक बड़ी घटना हो गई थी. अब सिंगर राहुल वैद्य के साथ एक बड़ा हादसा हो गया. इसका वीडियो सामने आया है.

राहुल वैद्य बाल-बाल बचे

‘लाफ्टर शेफ्स’ का वीडियो कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा है, खाना बनाते-बनाते अच���नक से लग गई आग. वीडियो में राहुल वैद्य, अली गोनी के साथ मिलकर खाना बना रहे हैं. उस समय अचानक आग की लपटें उठती है और उनके फेस पर आ जाती है. डर के मारे राहुल की चीख निकल जाती है. वहीं, दूसरी तरफ निया शर्मा और जन्नत जुबैर खाना बनाती दिख रही है. दोनों आग देखकर जोर से चिल्ला देती है. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

वीडियो देखकर फैंस डरे

राहुल वैद्य ठीक है और उन्हें कोई चोट नहीं आयी. हालांकि ये वीडियो काफी डराने वाला है. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये है असली खतरों के खिलाड़ी. एक यूजर ने लिखा, आई होप राहुल ठीक हो. एक यूजर ने लिखा, वीडियो देखकर मैं डर गया. गौरतलब है कि ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर रीम शेख खाना बनाते समय घायल हो गईं. उनके फेस पर तेल के छींटे पड़ गए थे. हालांकि वो ठीक है. शो को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि ये बंद हो रहा है, लेकिन अब इसे तीन महीने का एक्सटेंशन मिला है. इसमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा, कश्मीरा शाह, अली गोनी, निया शर्मा, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक सुदेश लहिरी जैसे स्टार्स हैं.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: ये कंटेस्टेंट बना शो का पहला फाइनलिस्ट, फिनाले में इन दो प्रतियोगियों से लड़ेगा ट्रॉफी के लिए

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम और अभिषेक कुमार की लड़ाई को लेकर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 10 साल हो गए ये…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >