Laughter Chefs 2 Winner: एल्विश यादव और करण कुंद्रा ने जीती ट्रॉफी? ग्रैंड फिनाले से पहले खुला विनर का नाम

Laughter Chefs 2 Winner: लोकप्रिय कुकिंग-कॉमेडी रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ के ग्रैंड फिनाले से पहले लीक हुई तस्वीरों में एल्विश यादव और करण कुंद्रा के हाथ में ट्रॉफी नजर आई. जानें शो की विनर जोड़ी और फैंस के रिएक्शन.

Laughter Chefs 2 Winner: कलर्स टीवी के पॉपुलर कुकिंग-कॉमेडी रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ ने दर्शकों को खूब हंसाया और मनोरंजन से भरपूर सफर के बाद अब अपने फिनाले की ओर बढ़ चुका है. हालांकि, शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड अभी टीवी पर टेलीकास्ट नहीं हुआ है, लेकिन विनर की तस्वीरें और वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही तस्वीरों में एल्विश यादव और करण कुंद्रा को ट्रॉफी पकड़े हुए देखा जा सकता है. इन तस्वीरों के साथ दावा किया जा रहा है कि यही जोड़ी ‘लाफ्टर शेफ 2’ की विजेता बनी है.

यहां देखें तस्वीरें-

कौन बना ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ का विजेता?

अब तक खबरें थीं कि अली गोनी और रीम शेख की जोड़ी ने शो का खिताब जीता है, लेकिन अब लीक तस्वीरों और वीडियो से साफ हो गया है कि एल्विश यादव और करण कुंद्रा ने सबसे ज्यादा स्कोर हासिल कर फिनाले अपने नाम किया है. अब एक वायरल वीडियो में रीम शेख भी एल्विश और करण को ट्रॉफी जीतने पर बधाई देती दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर फैंस एल्विश को बधाइयां दे रहे हैं. एल्विश यादव के लिए यह लगातार तीसरा रिएलिटी शो जीतने की उपलब्धि है. इससे पहले वे ‘बिग बॉस OTT 2’ और ‘रोडीज’ भी जीत चुके हैं.

शो ने जीता दर्शकों का दिल

‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ ने इस सीजन में सिर्फ खाने-पीने की नहीं बल्कि मस्ती और कॉमेडी की भी जबरदस्त खुराक दी. दर्शकों को कंटेस्टेंट्स की मस्ती, तकरार और हंसी-मजाक का मजा बहुत पसंद आया.

हालांकि, फिनाले के टेलीकास्ट के बाद ही आधिकारिक पुष्टि होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही झलकियों और प्रतिक्रियाओं से यह तय माना जा रहा है कि एल्विश यादव और करण कुंद्रा ही सीजन 2 के विजेता हैं.

यह भी पढ़े: Box Office Report: ‘सितारे जमीन पर’, ‘कुबेर’ या ‘हाउसफुल 5’? किसकी चली, किसकी फिसली? जानें बुधवार का बॉक्स ऑफिस हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >