Laughter Chefs 2: अंकिता लोखंडे की एक जूते के पीछे निया से हुई फाइट, क्या कर पाएगी भौजी नागिन को टाइट?

Laughter Chefs 2 के नए प्रोमो में अंकिता लोखंडे और निया शर्मा के बीच जूते को लेकर मजेदार तकरार देखने को मिली. अब दोनों की हंसी-मजाक वाली खट्टी-मीठी नोंकझोंक फैंस को खूब पसंद आ रही है.

Laughter Chefs 2 में भौजी कहकर बुलाए जाने वाली अंकिता लोखंडे और नागिन 4 एक्ट्रेस निया शर्मा के बीच जबरदस्त फाइट हो गई है. इसकी झलक पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला है. हालांकि, यह कोई सीरियस लड़ाई नहीं, बल्कि दोनों के बीच हंसी मजाक वाली खट्टी-मीठी नोंक-झोंक है. दरअसल, निया अंकिता के पति विक्की जैन का जूता ले लेती हैं, जिससे अंकिता भड़क जाती हैं. अब उसी एक जूते के पीछे जो दोनों में बहस होती है, वह देखने लायक है.

यहां देखें प्रोमो-

निया शर्मा: ‘तुम बहुत लड़ाकू…’

प्रोमो की शुरुआत होती है एल्विश के निया के पास जाकर जूता मांगने से. वह बोलते हैं, ‘जूता दे दो यार. लेकिन निया इंकार कर देती हैं और वजह पूछती हैं. इसपर एल्विश कहते हैं, ‘अंकिता भाभी ने कसम चढ़ा रखी है मेरे’. इसके बाद अंकिता लोखंडे निया शर्मा को घूरकर देखती हैं और विक्की का जूता लेने निया के पास पहुंच जाती हैं. अंकिता की आंखे देखकर निया डर जाती हैं और कहती हैं, ‘तुम तो बहुत खतरनाक हो बहन. यार, तुम तो बहुत ही लड़ाकू हो.’

फिर निया शर्मा इधर-उधर भागने लगती हैं. इस बीच रीम शेख उनकी बचाव के लिए आगे आती हैं, लेकिन फिर भी अंकिता लोखंडे पीछे नहीं हटती. जिसके बाद रीम, अंकिता से बोलती हैं, ‘मंजुलिका के जैसे डरा रही हो आप तो यार.’ अंकिता इसपर कहती हैं, ‘मेरे पति ने तुम्हें दिया है, वापस करो.’ निया मना करते हुए कहती हैं, ‘हमने छीना है ब्रो, लड़के छीना है.’

अभिषेक के गले लगीं निया शर्मा

निया की बात सुनने के बाद अंकिता लोखंडे और घूरकर देखने लगती हैं, जिससे डर कर निया फिर भागती हैं और भागकर अभिषेक कुमार के पास जाती हैं और कहती हैं, ‘मेरी जान को खतरा है’. अब फैंस इस मजेदार प्रोमो को देखने के बाद अपकमिंग एपिसोड के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.

यह भी पढ़े: Raid 2 Box Office Collection Day 33: 33वें दिन अजय देवगन की ‘रेड 2’ हिट या फ्लॉप, रेंगती दिखी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >