Laughter Chefs 2 के ऑफएयर होने पर इमोशनल हुई कश्मीरा शाह, Video शेयर कर लिखा- गैंग को मिस…

Laughter Chefs 2: कुकिंग रियालिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 जल्द ही ऑफएयर होने वाला है. आने वाले हफ्तों में इसका ग्रैंड फिनाले होगा. जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई टीवी स्टार्स शिरकत करेंगे. इसी बीच अब कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर सेट से कुछ बिहाइंड द सीन पलों को दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया.

Laughter Chefs 2: कॉमेडी पर आधारित कलर्स का पॉपुलर कुकिंग रियालिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. शो में टीवी स्टार्स अपने कुकिंग स्कील्स दिखाते हैं. साथ ही उनका मनोरंजन भी करते हैं. हालांकि अब ये जल्द ही ऑफएयर होने वाला है. ऐसे में आने वाले हफ्तों में इसका ग्रैंड फिनाले हैं. जिसमें मेट्रो इन दिनों के स्टारकास्ट देखने को मिलेंगे. वह प्रतियोगियों के साथ खाना बनाएंगे. साथ ही कई टीवी के कलाकार भी शिरकत करेंगे. शो की शूटिंग खत्म होने के साथ ही अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने एक इमोशनल नोट लिखकर बताया कि वह इस शो को कितना मिस करने वाली हैं. उन्होंने बिहाइंड द सीन पलों को भी शेयर किया.

लाफ्टर शेफ्स के ऑफएयर होने पर इमोशनल हुई कश्मीरा शाह

कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो की कई तस्वीरें शेयर की. इसमें उनके साथ कृष्णा अभिषेक से लेकर एल्विश यादव, जन्नत जुबेर, अंकिता लोखंडे, एली गोनी, करण कुंद्रा जैसे स्टार्स देखें गए. एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा, “मेरी #लाफ्टरशेफ्स गैंग को मिस करूंगी… हमारे दर्शकों और हमारे फैंस को धन्यवाद.”

भारती सिंह भी हुई इमोशनल

लाफ्टर शेफ्स 2 की होस्ट भारती सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, “रुलाओगी काश लव यू.” अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अनलिमिटेड फन वाला शो को जरूर मिस करूंगी… इसे ऑफएयर नहीं होना चाहिए था. एक दूसरे यूजर ने लिखा, “हम इन सभी क्यूटियों के साथ सीजन तीन चाहते हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “शो खत्म होने वाला है और यह मुझे बहुत दुखी करता है। मुझे इस शो की हर चीज पसंद है. कश्मीरा मेरी पसंदीदा है.” लाफ्टर शेफ्स 2 कुकिंग शो का दूसरा सीजन है, जिसमें लाफ्टर क्वीन भारती सिंह होस्ट और शेफ हरपाल सिंह सोखी जज हैं.

यह भी पढ़ें- Kannappa: मंचू विष्णु की फिल्म की कहानी से हटा पर्दा, इतना होगा रनटाइम, रिलीज से पहले जानें सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >