Laughter Chefs 2: कृष्णा अभिषेक ने निया शर्मा, रीम शेख और अली गोनी की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- स्टेज पर ऐसा….

Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट अपनी जबरदस्त स्टोरी लाइन से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. भारती सिंह इसे होस्ट करती है. वहीं जाने-माने शेफ हरपाल सिंह सोखी स्टार्स को अलग-अलग खाना बनाने का ऑर्डर देते हैं. सीरियल में निया शर्मा, अली गोनी और रीम शेख की एंट्री हुई.

Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. शो अपने कॉमेडी और शानदार कुकिंग स्टाइल को लेकर अक्सर ट्रेंड में बना रहता है. रियालिटी शो का पहला सीजन काफी हिट हुआ था. दूसरे सीजन में भी कई पॉपुलर स्टार्स नजर आए. हालांकि कुछ दिनों पहले मन्नारा चोपड़ा ने सीरियल छोड़ दिया. जिसके बाद मेकर्स ने निया शर्मा, अली गोनी और रीम शेख की एंट्री करवाई. उनके आने से स्पाइस लेवल बढ़ गया. अब कृष्णा अभिषेक ने रिएक्ट किया है.

निया शर्मा, अली गोनी और रीम शेख की एंट्री पर क्या बोले कृष्णा अभिषेक

मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने मीडिया से बात करते हुए निया शर्मा, अली गोनी और रीम शेख की एंट्री पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, “मैं उन्हें वापस पाकर वाकई बहुत खुश हूं. ऐसा लगता है कि हमारा पुराना परिवार फिर से मिल रहा है. आज, मंच पर, मैंने कहा कि ऐसा लगता है कि हम वाकई 2024 में वापस चले गए हैं, जब यह सब शुरू हुआ था. मेरी पुरानी यादें ताजा हो गई और आगे मजा आने वाला है.”

लाफ्टर शेफ्स 2 में ये स्टार्स मचाते हैं धमाल

फिलहाल लाफ्टर शेफ्स में अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक, एल्विश यादव, करण कुंद्रा और सुदेश लेहरी जैसे कलाकार हैं. अब तीन और नई एंट्री से शो में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगेगा और अनलिमिटेड मस्ती देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें- TRP Report Week 13: अनुपमा से छिना नंबर 1 का ताज, इस शो ने दी करारी शिकस्त, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: शुक्रवार को एंटरटेनमेंट का लगेगा मेला, रिलीज हुई ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज, जाट के बाद करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >