Laughter Chefs 2 के मंच पर कृष्णा अभिषेक ने रूबीना दिलैक संग लगाए ठुमके, VIDEO में देखें कश्मीरा शाह का रिएक्शन

Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें रूबीना दिलैक और कृष्णा अभिषेक की जुगलबंदी देखने को मिल रही है.

Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 टीवी स्क्रीन्स पर लौट आया है. दर्शकों को एक बार फिर टीवी स्टार्स के कुकिंग स्कील्स देखने को मिलेंगे. मेकर्स की ओर से एक नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें कृष्णा अभिषेक अपनी नई भऊजी को चिढ़ाते नजर आ रहे हैं. वहीं उनकी पत्नी कश्मीरा शाह अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. प्रोमो की शुरुआत कृष्णा अभिषेक से होती है, जो रूबीना दिलैक से कहते हैं, “आपके लिए कुछ पेश करना चाहते हैं.” अभिनेत्री मुस्कुराती है और जवाब देती है, ”जी, जरूर.” कृष्णा ने टीम से इसे पेश करने के लिए कहा. जिसके बाद रूबीना दिलैक का एंथम बजाया, जो बिग बॉस 14 में काफी पॉपुलर हुआ था. एक्ट्रेस मुस्कुराती हैं और फिर डांस करना शुरू कर देती है. कॉमेडियन मजाक में कहते हैं, “भौजी का एंथम हैं ये.” कृष्णा भी कदम से कदम मिलाते हैं और जल्द ही समर्थ जुरेल उनके साथ डांस शुरू करते हैं. कश्मीरा गुस्सा में यह सब देख रही होती है. वह जैसे ही स्टेज पर आती हैं, कृष्णा अपना काम करने चले चले जाते हैं. जैसे ही रूबीना ऑडियंस में डांस करती है, कृष्णा सवाल करते हैं, ”वाह, मजा आ गया, लेकिन तुम किस खुशी में नाच रही हो? इनके पार्टनर राहुल मिल गए हैं?”

यह भी पढ़ें- Laughter Chefs PROMO: विक्की जैन की मां ने फिर अंकिता लोखंडे से कहा कुछ ऐसा, हैरान रह गए सब, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >