Laughter Chefs 2: एल्विश यादव के साथ बनी छोटे भाईजान अब्दु रोजिक की जोड़ी, फैंस बोले- एंटरटेनमेंट का नया बवाल

Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 का लेटेस्ट प्रोमो काफी मजेदार और दिलचस्प है. प्रोमो में एल्विश यादव और अब्दु रोजिक नजर आ रहे हैं. दोनों को मस्ती करते दिख फैंस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 एक बार फिर से टीवी पर लौट रहा है. पिछले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अब सीजन 2 के प्रोमोज आने लगे हैं. कलर्स ने शो का लेटेस्ट प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. प्रोमो में एल्विश यादव और अब्दु रोजिक नजर आ रहे हैं. ये प्रोमो काफी मजेदार है. अब्दु और एल्विश दोनों मिलकर खाना बनाते हैं. प्रोमो की शुरुआत होती है एल्विश से, जो पूछता है कि मुझे सूजी चाहिए, दिखती कैसी है सूजी. इसके बाद एल्विश, अब्दु को खाना बनाना बताते हैं और फिर वह चल जाता है. एल्विश मजाकिया अंदाज में अब्दु के लिए कहते हैं कि ढाबे पर लगा दिया है लड़के को. उसके बाद भारती सिंह, एल्विश से कहती है कि आपको इसके साथ रहकर इंग्लिश आ जाती है. एल्विश, भारती को बताते हैं कि वह लोग इंग्लिश में ही बात करते हैं, लेकिन आप आए हो तो हिंदी में बात करने लगे. इसपर यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बड़े मियां- बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह. एक यूजर ने लिखा, क्यूट जोड़ी है. एक यूजर ने लिखा, एंटरटेनमेंट का नया बवाल एल्विश आने वाला है. एक यूजर ने लिखा, हम तो ढाबे पर लगा रखा है लड़का. क्या बोलता है एल्विश भाई.

यह भी पढ़ेंLaughter Chefs 2: सुदेश लहरी ने क्यों मन्नारा चोपड़ा को चुना अपना पार्टनर, खुद ही देखें VIDEO में

यह भी पढ़ें- Laughter Chefs Season 2 को लेकर भारती सिंह ने दिया बड़ा अपडेट, बोली- 2-3 महीने के बाद…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >