Laughter Chefs 2: टीवी की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 से की तगड़ी कमाई, 36 एपिसोड से कमाए इतने करोड़

Laughter Chefs 2: पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ हर हफ्ते हंसी का तड़का लगा रहा है. शो को होस्ट कर रहीं भारती सिंह करती है और ये कलर्स चैनल पर आता है. भारती इस रियलिटी शो से तगड़ी कमाई कर रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें हर एपिसोड के लिए अच्छी-खासी रकम मिल रही है.

Laughter Chefs 2: कलर्स चैनल का पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 हर हफ्ते दर्शकों को हंसने का जबरदस्त मौका दे रहा है. शो में सेलेब्स खाना पकाते हुए खूब मस्ती करते हैं और उनकी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब पसंद आती है. शो को होस्ट भारती सिंह करती है और वह भी दर्शकों को अपने पंचलाइन्स से हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देती है. शो में रुबिना दिलैक, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार, निया शर्मा, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, एल्विश यादव, सुदेश लहरी, राहुल वैद्य, रीम शेख, अली गोनी, करण कुंद्रा नजर आते हैं. इस बीच आपको बताते हैं भारती को हर हफ्ते कितनी फीस मिलती है.

36 एपिसोड में भारती सिंह ने कमा लिए इतने करोड़

लाफ्टर शेफ्स 2 के हर एपिसोड के लिए भारती सिंह 10-12 लाख रुपये वसूलती हैं, जो हर वीक 20-24 लाख रुपये हो जाता है क्योंकि ये शो हफ्ते में दो बार आता है. अभी तक 18 सप्ताह में टोटल 36 एपिसोड आ चुके हैं. ऐसे में शो से कॉमेडियन ने टोटल कमाई अभी तक 3.6 करोड़ रुपये से 4.3 करोड़ रुपये तक की कर ली है. ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है. अगर सच में भारती इतनी कमाई करती है तो वह अभी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रियलिटी टीवी स्टार बन गई है.

जल्द ऑफ एयर होगा लाफ्टर सीजन 2

टेली चक्कर की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 बंद होने वाला है. मेकर्स जूलाई के दूसरे हफ्ते में इसे ऑफ एयर कर देंगे. दर्शकों को जल्द ही इस शो की जगह एक नया एंटरटेनमेंट शो पति पत्नी और पंगा देखने को मिलेगा, जिसमें सेलिब्रिटी कपल्स के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार शो में चर्चित सेलेब जोड़े हिस्सा ले सकते हैं, जिनमें कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह, सुदेश लहरी और उनकी पत्नी, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी, राहुल वैद्य और दिशा परमार, अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, अली गोनी और जैस्मीन भसीन जैसे नाम शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें– Laughter Chefs 2: कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा या एल्विश यादव? जानिए कौन है लाफ्टर शेफ्स 2 का सबसे महंगा सितारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >