Laughter Chefs 2: एली गोनी ने शो के ऑफएयर होने पर बयां किया दर्द, बोले- इसे सुपरहिट बनाने के…

Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 जल्द ही ऑफएयर होने वाला है. शो के ग्रैंड फिनाले में कई गेस्ट आएंगे, जिसमें मेट्रो इन-दिनों के स्टार्स और टीवी सेलेब्स शामिल है. सीजन खत्म होने से कॉमेडी शो के स्टार्स काफी दुखी हैं. बीते दिनों कश्मीरा शाह ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. अब एली गोनी ने भी अपनी दिल की बात कही है.

Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 ने अपने दिलचस्प कॉन्सेप्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. हालांकि अब ये शो जल्द ही ऑफएयर होने वाला है, जिससे स्टार्स काफी उदास हैं. बीते दिनों कश्मीरा शाह ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. वहीं अब शो के कथित विनर एली गोनी ने भी रिएक्ट किया.

एली गोनी ने लाफ्टर शेफ्स के ऑफएयर होने पर क्या कहा

लोकप्रिय टीवी अभिनेता एली गोनी लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2 के ऑफएयर होने से काफी उदास हैं. लास्ट एपिसोड शूट करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए एक्टर ने अपनी दिल की बात साझा की. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”#लाफ्टरशेफ्स सीजन 2 के अंतिम एपिसोड की शूटिंग! यह शो प्यार के बारे में है और कुछ नहीं. हम एक बड़ा परिवार हैं, इसे सुपरहिट बनाने के लिए हम अपना सब कुछ दे रहे हैं. आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया.”

वाइल्डकार्ड बनकर एली गोनी बने लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के विनर

एली ने लाफ्टर शेफ्टर सीजन 2 में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में एंट्री की थी और रीम शेख के साथ जोड़ी बनाई. उन्होंने जबरदस्त कॉमेडी और लजीज खाना बनाकर दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. एक्टर ने सबसे ज्यादा स्टार्स भी जीते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे सीजन के विनर एली गोनी ही है. फिर करण कुंद्रा और एल्विश यादव का नाम है. उसके बाद रुबीना दिलैक और राहुल वैद्द शामिल हैं.

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के बारे में

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी होस्ट और जज के तौर पर नजर आ रहे थे. रियालिटी शो में कृष्णा अभिषेक, अंकिता लोखंडे, रुबीना दिलैक, करण कुंद्रा, एल्विश यादव जैसे कलाकारों की टोली है. जुलाई के अंत में JioCinema और कलर्स पर फिनाले प्रसारित होने की उम्मीद है. अंतिम एपिसोड में रोमांचक कुकिंग चैलेंज, विशेष मेहमानों की उपस्थिति और “बॉटल बाबा” जैसे जाने-पहचाने चेहरे शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show: एक एपिसोड के लिए कपिल शर्मा चार्ज कर रहे 5 करोड़, सीजन की कमाई जान लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >