तुलसी ने रंगे हाथ पकड़ा बेटे का धोखा, नियति के घर में दिखी करण की शादी की तस्वीर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक बड़ा मोड़ आ गया है. तुलसी ने करण का पीछा करते हुए उसे दूसरी औरत नियति के साथ देख लिया है. अब तुलसी के पास करण के झूठ का सबूत है, जिससे पूरा विरानी परिवार हिलने वाला है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ शो में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. तुलसी को करण पर शक था, इसलिए वह उसका पीछा करते हुए उस घर तक जा पहुंची जहां नियति रहती है. वहां तुलसी ने अपनी आंखों से देखा कि करण, नियति के साथ डिनर की तैयारी कर रहा है. तुलसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ कि उसका बेटा उससे इतना बड़ा झूठ बोल रहा है. नियति और करण को साथ देखकर तुलसी बुरी तरह टूट गई है.

नियति के घर तुलसी की एंट्री

जब नियति ने करण को बाहर किसी काम से भेजा, तब तुलसी मौका देखकर घर के अंदर दाखिल हुई. वहां उसे करण और नियति की शादी की तस्वीर दिखी, जिसे देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. नियति, तुलसी को पहचान नहीं पाई और उसने उसे पानी के लिए पूछा. तभी तुलसी, नियति और करण का तस्वीर देखती है और उसके आंखो से आंसू निकलने लगता है. नियती कहती कि करण उसका पति है और उन दोनों का एक बेटा भी है.

घर में एनिवर्सरी की तैयारी

तुलसी वहां से बिना कुछ कहे चुपचाप अपने घर लौट आती है. घर पहुंचकर वह देखती है कि उसकी पोती समायरा, करण और नंदिनी की एनिवर्सरी की तैयारी कर रही है. समायरा खुश है कि उसके मम्मी-पापा के बीच सब ठीक है, लेकिन तुलसी यह जानकर और दुखी हो जाती है क्योंकि उसे पता है कि करण ने सबको धोखा दिया है. वह चाहकर भी समायरा को सच नहीं बता पा रही है. दूसरी तरफ मिहिर भी तुलसी को रोते हुए देख लेता है और उससे उसकी परेशानी का कारण पूछता है.

आर्यन और परी की कहानी में आई गलतफहमी

शो के दूसरे ट्रैक में गौतम ने आर्यन को बताया है कि उसने उसे सिर्फ करण पर नजर रखने के लिए नहीं, बल्कि परी के करीब आने के लिए भी भेजा है. इस बीच आर्यन सुन लेता है कि परी, अजय से कह रही है कि वह आर्यन के साथ मूव ऑन कर चुकी है. अब देखना यह है कि आर्यन को हुई यह गलतफहमी उनकी कहानी में क्या नया मोड़ लेकर आती है.

यह भी पढ़ें: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब ये किरदार नहीं आएगा नजर, नए चेहरे की एंट्री कंफर्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >