Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी का फैसला बदल देगा सब कुछ, क्या मिहिर से होगा आमना-सामना?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मुंबई एग्जिबिशन का सपना, तुलसी की हिचक, मिहिर और नोइना का टकराव, पुराने प्यार की आहट और बड़ा बिजनेस दांव. एक फैसला सब बदल देगा. क्या तुलसी मिहिर के सामने आएंगी? जानिए आगे क्या होगा…

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: कहानी की शुरुआत वैष्णवी और उसकी सहेलियों से होती है, जो तुलसी को मुंबई की एग्जिबिशन के लिए मनाने में लगी रहती हैं. तुलसी पहले मना करती हैं, लेकिन वैष्णवी उन्हें समझाती है कि इससे उनका हुनर भी दिखेगा और पैसे भी आएंगे, जिससे घर और काम दोनों आगे बढ़ेंगे. आखिरकार तुलसी लड़कियों को जाने की इजाजत दे देती हैं और आरती ट्रैवल की प्लानिंग में लग जाती है. तुलसी चाहती हैं कि सिर्फ दो लड़कियां जाएं, लेकिन वैष्णवी चाहती है कि तुलसी भी उनके साथ चलें. तुलसी बराबरी की पार्टनरशिप की बात करते हुए वैष्णवी को जिम्मेदार बनने की सलाह देती हैं. इससे वैष्णवी पर दबाव बढ़ जाता है, लेकिन वह मन ही मन तय कर लेती है कि किसी भी हाल में तुलसी को साथ लेकर जाएगी.

नोइना के सपने का मजाक उड़ाता है मिहिर

इधर नोइना मिहिर के सामने एग्जिबिशन का बड़ा सपना रखती है, लेकिन मिहिर उसे मजाक में उड़ा देता है. वह कहता है कि ऐसे आइडियाज नहीं चलते और इन्वेस्टर्स को हैंडमेड चीजें ज्यादा पसंद आती हैं. यह सुनकर नोइना को बुरा लगता है, लेकिन वह हार नहीं मानती और अपने प्लान पर भरोसा दिखाती है. उधर वैष्णवी जानबूझकर लड़कियों से डर की बातें शुरू करवाती है और आरती एक्सीडेंट का जिक्र करती है. तुलसी ये सब सुन लेती हैं और घबरा जाती हैं. थोड़ी देर के लिए प्लान डगमगाता है, लेकिन फिर तुलसी सबको भरोसा दिलाती हैं कि मुंबई सेफ है और पुलिस भी मददगार है. आखिर में तुलसी खुद चलने का फैसला कर लेती हैं. टिकट चार से बढ़कर पांच हो जाते हैं और खुशी में सब नाचने लगते हैं.

रणविजय से भिड़ जाता है ऋतिक

मुंबई पहुंचते ही सब कैब में गाना गाते हैं, लेकिन अचानक तुलसी मिहिर को याद कर भावुक हो जाती हैं. दूसरी तरफ घर में माहौल गरम है. ऋतिक नोइना पर गुस्सा निकालता है और रणविजय से भिड़ जाता है. तभी मिहिर नया बिजनेस आइडिया देता है, मखाने का, लेकिन नोइना अब भी अपने कपड़ों के काम पर अड़ी रहती है. इसी बीच मिहिर को तुलसी के पास होने का एहसास होता है. बाद में वैष्णवी उससे मिलती है. मिहिर काकी से न मिल पाने की माफी मांगता है और अपना स्टॉल दिखाता है. जैसे ही उसे पता चलता है कि तुलसी भी वहीं हैं, वह खुश हो जाता है. यह सब देखकर नोइना बेचैन हो जाती है और मन ही मन तय करती है कि वह मिहिर और तुलसी के बीच आने नहीं देगी.

यह भी पढे़ं: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अगले एपिसोड में आएगा महा ट्विस्ट, तुलसी और मिहिर की एंट्री से बढ़ेगा ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >