Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में हुई Bill Gates की एंट्री, स्मृति ईरानी ने किया कंफर्म, बोलीं- यह एक ऐतिहासिक मोमेंट है

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में कंफर्म कर दिया है कि बिल गेट्स ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आएंगे नजर. वह अब शो में क्या करेंगे, आइए आपको पूरी डिटेल्स बताते हैं.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित शोज में से एक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में जल्द ही एक ऐतिहासिक मोमेंट देखने को मिलेगा. शो की लीड स्टार और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कंफर्म किया है कि माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक (Co-founder) और समाजसेवी बिल गेट्स शो के आगामी एपिसोड में विशेष रूप से दिखाई देंगे. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है. और शो में बिल गेट्स क्या करते नजर आएंगे.

बिल गेट्स की एंट्री पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी?

बुधवार को CNBC-TV18 से खास बातचीत में स्मृति ईरानी ने कहा, “यह भारतीय मनोरंजन जगत में एक ऐतिहासिक मोमेंट है. लंबे समय से महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य मुख्यधारा की बातचीत से दूर रहा है. यह पहल उस दिशा में एक बड़ा कदम है.”

तुलसी और बिल गेट्स की बातचीत

सोशल मीडिया पर चले रहे रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में तुलसी विरानी (स्मृति ईरानी) अपनी बेटी परिधि (परी) विरानी के साथ चल रहे रिश्ते के तनाव पर चर्चा करने के लिए बिल गेट्स से वीडियो कॉल के जरिए बात करती नजर आएंगी. इस सीन में बिल गेट्स तुलसी को सलाह देंगे कि वह अपने परिवार और खुद की देखभाल के बीच कैसे संतुलन बना सकती हैं.

वहीं, एक सूत्र ने News18 Shosha को बताया, “हां, अफवाहें सच हैं. स्मृति ईरानी और बिल गेट्स वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करेंगे. तुलसी अपने निजी जीवन की समस्याओं पर गेट्स से मार्गदर्शन लेती नजर आएंगी.”

प्रोमो हुआ वायरल

शो के निर्माताओं ने बुधवार को एक प्रोमो जारी किया, जिसमें तुलसी किसी से वीडियो कॉल पर बात करती दिखाई दे रही हैं. हालांकि, उस व्यक्ति का चेहरा नहीं दिखाया गया था, लेकिन हिंट से साफ था कि कॉल अमेरिका से हो रही है. प्रोमो में तुलसी कहती हैं, “जय श्री कृष्णा, बहुत अच्छा लगा ये जानकर कि आप सीधे अमेरिका से मेरे परिवार से जुड़ रहे हैं. आपका हम सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.”

इस प्रोमो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और फैंस ने इसे भारतीय टीवी के इतिहास का सबसे “अनएक्सपेक्टेड लेकिन इंस्पायरिंग क्रॉसओवर” बताया.

यह भी पढ़ें: Thamma ने Worldwide रचा इतिहास, ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ से ‘स्त्री’ तक, इन फिल्मों की ओपनिंग को दिया धोभी पछाड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >