रियो ने बचाई पार्थ-वैष्णवी की जान, तुलसी ने बिजनेस की कमान के लिए रखा बड़ा मुकाबला

Kyunki Saas Bhi kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अब एक नया मोड़ आने वाला है. रियो गुंडों से पार्थ और वैष्णवी की जान बचाएगा. वहीं दूसरी तरफ, तुलसी विरानी घर की जिम्मेदारियां बांटने का बड़ा फैसला लेगी.

Kyunki Saas Bhi kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों कई दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं. स्मृति ईरानी स्टारर इस शो के आज के एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. एक तरफ जहां रियो अपनी बहादुरी दिखाकर पार्थ और वैष्णवी की जान बचाएगा, वहीं दूसरी तरफ तुलसी विरानी घर और बिजनेस को संभालने के लिए बड़ा कदम उठाएगी. इससे विरानी परिवार के बीच हलचल मचने वाली है.

रियो ने बचाई पार्थ की जान और उड़ाया मजाक

शो में दिखाया जाएगा कि कुछ गुंडे वैष्णवी को परेशान करने की कोशिश करते हैं. पार्थ उसे बचाने जाता है, लेकिन गुंडे उलटा पार्थ को ही पीटने लगते हैं. तभी वहां रियो आ जाता है और वह गुंडों से पार्थ और वैष्णवी दोनों की जान बचाता है. हालांकि, इसके बाद रियो पार्थ को एक जोरदार मुक्का मारता है. वह घर आकर नंदिनी और तुलसी के सामने पार्थ का मजाक उड़ाता है कि वह गुंडों से पिट रहा था. इस बात को लेकर तुलसी और नंदिनी के बीच बहस भी होती है.

तुलसी ने बांटीं घर की जिम्मेदारियां

इसके बाद तुलसी विरानी अपनी दोनों बहुओं नंदिनी और दामिनी को बुलाकर घर की चाभी सौंपने की बात करती है. जब दोनों में से कोई आगे नहीं आता, तो तुलसी फैसला सुनाती है कि घर के पैसों का हिसाब-किताब दामिनी रखेगी और बाकी का पूरा मैनेजमेंट नंदिनी संभालेगी, इसलिए घर की मुख्य चाभी नंदिनी को मिल जाती है. चाभी न मिलने से दामिनी का चेहरा उतर जाता है और वह तुलसी के फैसले पर सवाल भी उठाती है.

पावर ऑफ अटॉर्नी के लिए पार्थ और रियो में मुकाबला

तुलसी विरानी अब अपने पोतों के बीच बिजनेस की पावर ऑफ अटॉर्नी बांटने का मन बनाती है. नकुल आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जा रहा है, इसलिए तुलसी यह जिम्मेदारी पार्थ और रियो को देने का फैसला करती है. वह दोनों के बीच एक मुकाबला रखती है. तुलसी दोनों को 5000-5000 बंधेज साड़ियां बेचने का टास्क देती है. वह कहती है कि जो भी इस चैलेंज को अच्छे से पूरा करेगा, बिजनेस की पावर ऑफ अटॉर्नी उसे ही दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: Tumm Se Tumm Tak छोड़ रही हैं निहारिका चौकसे? एक्ट्रेस ने वायरल खबरों पर तोड़ी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >