रेयांश और वैष्णवी के बीच शुरू होगी लव स्टोरी, उसके चाल देख उड़ेंगे तुलसी के होश

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अंश के बेटे रेयांश की एंट्री ने तहलका मचा दिया है. शो की टीआरपी आसमान छू रही है और अब कहानी में एक ऐसा मोड़ आने वाला है, जिससे सालों पुराना इतिहास फिर से दोहराया जाएगा.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. शो के मेकर्स ने एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेला है, जिसने टीआरपी के सारे पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. पिछले काफी समय से फैंस को अंश के बेटे रेयांश की एंट्री का इंतजार था और अब रेयांश ने तुलसी की जिंदगी में कदम रख दिया है. रेयांश के आते ही यह सीरियल एक बार फिर टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर पहुंच गया है. रेयांश को देख कर तुलसी के होश उड़ गए हैं, क्योंकि उसकी शक्ल हूबहू अंश जैसी है.

तुलसी के सामने आया सालों पुराना सच

सीरियल में दिखाया गया कि जैसे ही तुलसी ने रेयांश को देखा, वह दंग रह गई. इसके बाद करण ने तुलसी को सारा सच बताया कि कैसे रेयांश और नियति उनकी जिंदगी का हिस्सा बने. जहां एक तरफ शांति निकेतन में तुलसी और मिहिर की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ रेयांश की मौजूदगी ने नंदिनी की रातों की नींद उड़ा दी है. अतीत के काले पन्ने एक बार फिर सबके सामने खुलने लगे हैं.

क्या वैष्णवी बनेगी रेयांश का शिकार?

कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट रेयांश और वैष्णवी की मुलाकात से आने वाला है. पिछले एपिसोड में दोनों की टक्कर दिखाई गई थी. आने वाले दिनों में रेयांश और वैष्णवी के बीच प्यार का एंगल दिखाया जाएगा. चर्चा यह भी है कि रेयांश, वैष्णवी के साथ वैसा ही कुछ गलत कर सकता है जैसा सालों पहले अंश ने नंदिनी के साथ किया था. अगर ऐसा होता है, तो तुलसी को एक बार फिर वही कठोर कदम उठाना पड़ सकता है जो उसने अतीत में उठाया था.

नियति चलेगी पुरानी चाल

रेयांश ही नहीं, बल्कि नियति भी कहानी में आग लगाने के लिए तैयार है. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि जब नियति को नंदिनी और करण का सच पता चलेगा, तो वह नॉइना की तरह खतरनाक चालें चलेगी. जिस तरह नॉइना ने तुलसी और मिहिर को अलग करने की कोशिश की थी, ठीक वैसे ही नियति अब नंदिनी और करण के रिश्ते को तोड़ने की प्लानिंग करेगी. अब देखना यह होगा कि तुलसी अपने परिवार को इस आने वाले तूफान से कैसे बचाती है.

यह भी पढ़ें: राही ने अनु को कहा सबसे खराब मां, कैफे में मचाया हंगामा, ‘अनुपमा’ में बढ़ेगा ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >