Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: 25 साल बाद एक साथ दिखे 'क्योंकि…' के सितारे, सेट से वायरल हुआ BTS वीडियो

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 25 साल बाद फिर टीवी पर लौट रहा है. इस बीच मेकर्स ने सेट से BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें तुलसी-मिहिर के साथ कई पुराने कलाकारों की वापसी होते नजर आ रहा है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: एकता कपूर का आइकोनिक टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ एक बार फिर से टीवी पर वापसी कर रहा है और इस बार एक नए अंदाज में. शो का सीजन 2 जल्द ही टेलीकास्ट होने वाला है और इसके बीटीएस वीडियो ने पहले ही फैंस के बीच हलचल मचा दी है. हाल ही में मेकर्स ने सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है जिसमें शक्ति आनंद, हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान जैसे कलाकार दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कलाकार एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि “आखिर करना क्या है?”, जिससे सेट पर हल्की-फुल्की मस्ती और कन्फ्यूजन का माहौल नजर आता है.

शो में स्मृति ईरानी, जो कभी घर-घर की तुलसी थीं, अब एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रही हैं. इस वापसी को लेकर उनके फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं. बीटीएस में कलाकारों के बीच मस्ती-मजाक भी देखने को मिला और सभी 25 साल बाद फिर से एक साथ काम करके भावुक दिखे. बता दें कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ 29 जुलाई, रात 10:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा.

यह भी पढ़े: Viral Girl Monalisa First Look: मोनालिसा का डेब्यू फिल्म से सामने आया फर्स्ट लुक, ब्राइडल लुक में सेट पर इतरायीं वायरल गर्ल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >