Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इस एपिसोड में पार्थ एक क्लाइंट को अपना नया डिजाइन दिखाता है. क्लाइंट को डिजाइन पसंद आ जाता है, लेकिन वह तुरंत 10% डिस्काउंट मांग लेता है. पार्थ टेंशन में आ जाता है और लगभग इस घाटे की डील के लिए मानने ही वाला होता है.
रेओ की एंट्री ने बदला पूरा खेल
इसी बीच वहां रेओ की एंट्री होती है. वह बीच में आकर क्लाइंट से साफ कह देता है कि इस डिजाइन की कीमत कम नहीं होगी, बल्कि 200% बढ़ोतरी के साथ ही डील होगी. रेओ क्लाइंट को कहता है कि अगर पसंद नहीं है तो वह किसी और खरीदार के पास जा सकते हैं.
डील फाइनल और पार्थ का झटका
रेओ की बात सुनकर पार्थ को लगता है कि उसकी डील पूरी तरह हाथ से निकल गई. वह घर जाकर सबको बताता है कि एक बड़ा क्लाइंट चला गया. लेकिन बाद में बड़ा ट्विस्ट आता है जब मिस्टर मेहता का फोन आता है और पता चलता है कि क्लाइंट 200% मुनाफे पर डील फाइनल करने के लिए तैयार हो गया है. यह सुनकर पार्थ हैरान रह जाता है.
नियति पर भी टूटा कहर
इधर दूसरी तरफ कहानी में बड़ा ड्रामा होता है. नियति को एक पुरानी तस्वीर मिलती है जिसमें करण और नंदिनी की शादी दिखाई देती है. इसके बाद वह छुपकर नंदिनी और तुलसी की बात सुन लेती है, जहां सच्चाई सामने आती है कि करण असल में नंदिनी का पति है.
ध्यान भटकते ही नियति का भयानक एक्सीडेंट
यह सच सुनकर नियति पूरी तरह टूट जाती है. वह रोते हुए वहां से निकल जाती है और गाड़ी चलाते समय उसका ध्यान भटक जाता है. इसी वजह से उसका भयानक एक्सीडेंट हो जाता है.
रेओ ने बचाई जान
रेओ तुरंत मौके पर पहुंचता है और बेहोश नियति को अस्पताल ले जाता है. जब नियति को होश आता है, तो वह रेओ के सामने एक और बड़ा राज खोलने वाली होती है, जिससे कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.
यह भी पढ़ें: Anupamaa: सीरियल में अनुपमा और दिग्विजय की केमिस्ट्री पर उठे सवाल, सचिन त्यागी ने तोड़ी चुप्पी
