10 साल बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा लीप, ये 2 किरदार कहेंगे अलविदा, पार्थ बोले- चौंकाने वाला बड़ा ट्विस्ट

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 10 year leap: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 10 साल का लीप आएगा और रियो-पार्थ की मौत हो जाएगी. अब सोहिल सिंह ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 10 year leap: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स शो में करीब 10 साल का लीप लाने की तैयारी कर रहे हैं. इस लीप के बाद कहानी में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. सिर्फ कहानी ही नहीं, कुछ अहम किरदारों का सफर भी यहीं खत्म होने की संभावना है.

These Character To Die After 10 Year Leap: 10 साल के लीप के बाद ये किरदार नहीं आएंगे नजर

बताया जा रहा है कि आकाशदीप सैगल और सोहिल सिंह के किरदार लीप के बाद दिखाई नहीं देंगे. आकाशदीप शो में रियो का किरदार निभा रहे हैं, जबकि सोहिल सिंह पार्थ की भूमिका में नजर आ रहे हैं. खबरों की मानें तो कहानी में ऐसा ट्विस्ट आएगा, जिसमें दोनों किरदारों की मौत दिखाए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- सेट पर इज्जत नहीं, 90 दिनों बाद पेमेंट, फ्री में काम करवाने की कोशिश… कैरेक्टर आर्टिस्ट्स ने खोला बॉलीवुड का काला सच

Sohil Singh say on leap News: लीप की खबरों पर क्या बोले सोहिल सिंह

अगर ऐसा होता है तो विरानी परिवार की कहानी पूरी तरह नए ट्रैक पर चली जाएगी. सोहिल सिंह से इन रूमर्स के बारे में जब पूछा गया, तो उन्होंने इंडिया फोरम संग बात करते हुए कहा, “मैं कुछ भी खुलासा नहीं कर सकता, मैं बस इतना कह सकता हूं कि एक बड़ा ट्विस्ट आएगा, जो दर्शकों के लिए निश्चित रूप से चौंकाने वाला होगा.”

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Drama: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में क्या चल रहा है ड्रामा

फिलहाल शो की कहानी पार्थ और रियो के इर्द-गिर्द घूम रही है, जो विरानी परिवार की संपत्ति पर कब्जा करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हाल ही में दर्शकों को बड़ा ड्रामा देखने को मिला. जिसमें रियो ने वैष्णवी को शादी के लिए प्रपोज किया था. उसने हामी भी भर दी, लेकिन शादी वाले दिन रियो ने अपना प्यार त्याग कर पार्थ और वैष्णवी को एक कर दिया. हालांकि वेडिंग नाइट पर पार्थ रूम में नहीं आया और बाद में जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा. जिसके बाद वैष्णवी ने उसे धक्का दिया और दूर रहने के लिए कहा.

यह भी पढ़ें- ‘ऑब्सेशन’ और ‘राज’ में क्या है कनेक्शन? विक्रम भट्ट ने किया दिलचस्प खुलासा

यह भी पढ़ें- फिल्म सेट पर A, B और C कैटेगरी का खेल, लीड एक्टर्स को 4 वैनिटी… जूनियर को टेंट भी नसीब नहीं, बी-टाउन का कड़वा सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >