Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में वैष्णवी काफी परेशान है. रियो उसकी उदासी को महसूस करता है और माहौल को थोड़ा लाइट बनाता है. उसने मुस्कुराते हुए वैष्णवी से पूछा कि शादी के लिए उसे कौन से कलर का आउटफिट पहनना चाहिए. दोनों डिसकस करते हैं.
वैष्णवी को भला-बुरा कहता है पार्थ
कुछ देर बाद रियो को एक फोन कॉल आती है और वह वहां से चला जाता है. तभी पार्थ, वैष्णवी के पास पहुंचता है और सवाल करता है कि वह ऑफिस में काम करने आई है या शादी की बातें करने. पार्थ उसे समझाता है कि ऑफिस के समय में उसका ध्यान केवल काम पर होना चाहिए. बातचीत के दौरान उसका गुस्सा और बढ़ जाता है. वह यहां तक कह देता है कि अगर फैसला सिर्फ उसके हाथ में होता तो वह कब का वैष्णवी को कंपनी से निकाल चुका होता.
वैष्णवी को बेटी बुलाती है नियति
कुछ ही पलों बाद वैष्णवी का संतुलन बिगड़ जाता है और उसके हाथ में चोट लग जाती है. यह देखकर पार्थ दौड़ा चला आता है और उसकी मदद करता है. बाद में रियो और वैष्णवी नियति से मिलने के लिए निकलते हैं. जब दोनों पहुंचते हैं तो नियति शगुन की रस्म पूरी करती है. नियति बेहद स्नेह के साथ उसका स्वागत करती है और परिवार की एक अनमोल विरासत उसे सौंपती है. वह वैष्णवी से कहती है कि उसके लिए वह पहले बेटी है और बाद में बहू. इसके बाद वह अपने परिवार की पारंपरिक चूड़ियां वैष्णवी को पहनाती है.
यह भी पढ़ें- कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: शाहिद कपूर की फिल्म हिट या फुस्स, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़
नंदिनी, वैष्णवी पर लगाएगी ये घिनौना आरोप
कुछ समय बाद नंदिनी सीधे वैष्णवी से सवाल करती है. वह जानना चाहती है कि पार्थ से रिश्ता टूटने के बाद वह इतनी जल्दी आगे कैसे बढ़ गई. नंदिनी यह भी पूछती है कि क्या वैष्णवी ने कभी सच में पार्थ से प्यार किया था. वह उस पर यह आरोप भी लगा देती है कि उसने परिवार की संपत्ति के कारण रियो से शादी के लिए हां कही है.
वैष्णवी को याद कर रोता है पार्थ
पार्थ अपनी मां को भरोसा दिलाता है कि रियो और वैष्णवी की शादी की बातों का अब उस पर कोई असर नहीं पड़ता. वह दावा करता है कि वह पास्ट से बाहर निकल चुका है और परिवार के साथ रहने के लिए तैयार है. हालांकि अकेले में उसकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं और वह टूट जाता है. उसका यह हाल साफ बता देता है कि वह अब भी वैष्णवी को भुला नहीं पाया है.
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स
यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा
