Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: इस शख्स की बर्थडे पार्टी में मिहिर ने तुलसी संग सेलिब्रेट किया करवा चौथ, नोइना को हुई जलन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि मिहिर, नोइना के बर्थडे पार्टी में पहुंचता है और उसको स्पेशल फील करवाता है. इधर तुलसी वहीं मौजूद रहती है. वह कहती है कि उसने करवा चौथ का व्रत रखा है और मिहिर के हाथों से ही पानी पीएगी. जिसके बाद दोनों पति-पत्नी इस व्रत को पूरा करते हैं. यह देखकर नोइना को जलन होती है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. एपिसोड की शुरुआत में मिहिर शोभा से पूछता है कि क्या तुलसी ने करवा चौथ का व्रत रखा है. इसपर वह कहती है कि जब दोनों साथ ही नहीं रहते, तो इन सवालों का कोई मतलब ही नहीं है. फिर भी वह कहती है कि तुलसी बार शॉपिंग के लिए गई है और वह काफी खुश दिखाई दे रही थी, तो हो सकता है कि उसने व्रत नहीं रखा हो. यह सुनकर मिहिर गुस्से में घर से निकल जाता है.

नोइना को बर्थडे में कुछ यूं स्पेशल फील करवाएगा मिहिर, गुलाब से करेगा स्वागत

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2‘ में आगे देखते हैं कि नोइना अपने जन्मदिन की तैयारियों में बिजी है. वह मिहिर का फेवरेट खाना बनवाती है और एक बिना अंडे वाला केक मंगवाती है. जब सुचु पूछती है कि क्या मिहिर पार्टी में आएगा, तो नोइना पूरे विश्वास के साथ कहती है कि वह जरूर आएगा. जल्द ही, दरवाजे की घंटी बजती है और नोइना मान लेती है कि मिहिर आ गया है, लेकिन उसे तब झटका लगता है कि जब तुलसी दरवाजे पर एक तोहफा लेकर खड़ी होती है. हालांकि तुलसी हर्ट है, क्योंकि नोइना से उसे पार्टी में इनवाइट नहीं किया था. एक बार फिर घंटी बजती है और मिहिर अंदर आता है. मिहिर नोइना का स्वागत पीले गुलाब से करता है और उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है.

तुलसी और मिहिर को साथ देखकर नोइना को होगी जलन

हालांकि जैसे ही मिहिर अंदर आएगा, तुलसी को वहां देखकर हैरान रह जाता है. तुलसी सबको बताती है कि उसने करवाचौथ का व्रत रखा है और वह सिर्फ मिहिर के हाथ से पानी पिएगी. मिहिर चौंक जाता है और कहता है कि शोभा ने उसे बताया था कि तुलसी ने व्रत नहीं रखा है. बाद में, चांद दिखाई देता है और तुलसी और मिहिर साथ मिलकर करवाचौथ की रस्में निभाते हैं. मिहिर तुलसी को पानी पिलाता है और वह उसे नोइना के जन्मदिन के केक का एक टुकड़ा खिलाती है. दोनों के रोमांटिक मोमेंट को देखकर नोइना को जलन होती है. वह यह कहते हुए चली जाती है कि वह खाना तैयार करने जा रही है. नोइना फिर तुलसी पर उसका जन्मदिन खराब करने का आरोप लगाती है और कहती है कि वह सिर्फ मिहिर के लिए आई थी. हालांकि तुलसी करवा चौथ स्पेशल बनाने के लिए उसका शुक्रिया करती है.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: विलेन गुलशन देवैया ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इतनी बड़ी हिट क्या मायने रखती है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >