Kyunki 2 Leap: 10 बाद जेल से रिहा हुई तुलसी, इस शख्स ने शांति निकेतन में घुसने से किया मना

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Leap: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में 10 साल का लीप आया. जिसमें तुलसी जेल से बाहर निकली. वह शांति निकेतन अपने बच्चों से मिलने पहुंची, लेकिन करण ने उससे काफी नफरत भरे अंदाज से बात की.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Leap: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कहानी में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. इसमें 10 साल का लीप आया है. जिसके बाद विरानी परिवार की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है. जेल में एक दशक बिताने के बाद तुलसी विरानी शांतिनिकेतन लौटेगी, लेकिन जिस परिवार को उसने कभी एकजुट रखने के लिए हर संभव कोशिश की थी, वही परिवार अब बिखरा हुआ दिखाई देगा.

Tulsi Out Of Jail After 10 Years: 10 साल बाद जेल से बाहर आएगी तुलसी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का लेटेस्ट प्रोमो स्टारप्लस की ओर से जारी किया गया. जिसमें देखा जा सकता है कि तुलसी जेल से निकलती है. वह भागी-भागी शांति निकेतन पहुंचती है. जहां उसके दोनों बेटे, करण और गौतम एक दूसरे से लड़ रहे होते हैं. उनके बीच किसी तरह की जोरदार बहस चल रही होती है. तभी करण की तुलसी पर नजर पड़ती है.

Karan Vents His Anger On His Mother: करण का अपनी मां पर निकलता है गुस्सा

करण अपनी मां को प्यार नहीं करता, बल्कि उसपर कई सालों का गुस्सा निकालता है. वह कहता है कि अब किसको गोली मारने आई हैं आप. मैंने हर दिन यही दुआ की है कि आपके जैसी मां किसी को भी नहीं मिले. शांति निकेतन में आपके लिए कोई जगह नहीं है.

Hitesh On Leap: हितेश ने लीप को लेकर क्या कहा

10 साल के लीप पर बात करते हुए हितेन तेजवानी ने कहा, “‘शांतिनिकेतन में अब आपके लिए कोई जगह नहीं है.’ मुझे लगता है कि यह उन सबसे कठिन बातों में से एक है, जो करण ने कभी अपनी मां तुलसी से कही होगी. उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि एक दिन उसे ऐसा कहना पड़ेगा. 10 साल बाद जब तुलसी मां जेल से वापस लौटती हैं, तो उनकी जिंदगी एक ऐसे मोड़ पर पहुंच जाती है, जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की होती. मेरा मानना है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का यह सबसे इमोशनल पल होगा.”

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Episode: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में क्या देखने को मिलेगा

हितेश ने आगे कहा, ”करण के लिए तुलसी मां हमेशा भरोसे और सम्मान की प्रतीक रही हैं. वह उनके जीवन में बेहद खास स्थान रखती हैं, लेकिन उनकी वापसी के बाद करण को कई ऐसी भावनाओं और सवालों का सामना करना पड़ता है, जिनके बारे में उसने पहले कभी नहीं सोचा था. यही वजह है कि दर्शक भी इस ट्रैक से गहराई से जुड़ाव महसूस करेंगे. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तुलसी मां शांतिनिकेतन में आई दूरियों को खत्म कर विरानी परिवार को एक बार फिर साथ ला पाएंगी?”

यह भी पढ़ें- एक रोमांटिक फोटो, इंटरनेट पर मची हलचल… विजय के साथ त्रिशा कृष्णन का स्पेशल मोमेंट वायरल

यह भी पढ़ें- राजू-श्याम-बाबूराव का रीयूनियन… इंटरनेट पर छाई हेरा फेरी गैंग, आपने देखा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >