तुलसी के सामने आएगा बरसों पुराना राज, क्या विलेन का बेटा एकलव्य फिर लौटेगा ?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एक बड़ा मोड़ आने वाला है. शो के नए प्रोमो में एक पुराने विलेन के बेटे की वापसी का इशारा मिला है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है. करीब 25 साल बाद स्मृति ईरानी (तुलसी विरानी) और अमर उपाध्याय (मिहिर विरानी) की जोड़ी को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं लेकिन अब मेकर्स कहानी में एक ऐसा मोड़ लाने वाले हैं, जिससे विरानी परिवार की हलचल मच जाएगी.

तुलसी को याद आया अंश गुजराल की मौत का वो सीन

चैनल ने हाल ही में एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. इस प्रोमो में उस पुराने और मशहूर सीन को दिखाया गया है जहां तुलसी ने अपने ही बेटे अंश गुजराल को गोली मार दी थी. वीडियो पर लिखा है एक राज जो सब कुछ बदल देगा प्रोमो के अंत में एक रहस्यमयी आदमी की झलक दिखती है, जिसे देखकर तुलसी के होश उड़ जाते हैं.

क्या एकलव्य गुजराल की होगी वापसी?

प्रोमो देखने के बाद उम्मीद लगाए जा रहे हैं कि अंश गुजराल का बेटा और तुलसी-मिहिर का पोता ‘एकलव्य’ वापस लौट रहा है. पुराने सीजन में आकाशदीप सहगल ने अंश और एकलव्य दोनों की भूमिका निभाई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आकाशदीप एक बार फिर एकलव्य बनकर शो में एंट्री कर सकते हैं. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

खुलेंगे पुराने जख्म, बदलेंगे रिश्ते

प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा गया है “जब राज खुलेगा… तो सिर्फ सच नहीं, रिश्ते भी बदलेंगे इसका मतलब साफ है कि विरानी परिवार के सामने कोई ऐसा पुराना सच आने वाला है, जो घर के रिश्तों के बदल देगा.

आकाशदीप सहगल ने क्या कहा?

जूम के साथ एक पुराने इंटरव्यू में आकाशदीप सहगल ने कहा था कि वह इस शो के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. उन्होंने याद दिलाया कि जब पहला सीजन खत्म हुआ था, तब वह अकेले मुख्य किरदार बचे थे क्योंकि बाकी कलाकार राजनीति या दूसरे कामों में व्यस्त हो गए थे. अब देखना यह होगा कि क्या एकता कपूर उन्हें दोबारा इस बड़े शो का हिस्सा बनाती हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें: रुपाली गांगुली संग अनबन की खबरों पर निधि शाह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-सब ठीक है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >