KSBKBT 2: मिहिर को लगा झटका, सामने आया पोते-पोती का सच

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि नोइना, मिहिर को ऋतिक के बारे में बताती है. दूसरी तरफ दामिनी शांति निकेतन लौटने से मना कर देती है. शोभा उसे मनाती है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनती.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि नोइना और मिहिर की गंभीर बातचीत से होती है. नोइना बताती है कि वह लंबे समय से एक बात छिपा रही थी. मामला मिताली और ऋतिक की शादी से जुड़ा है. नोइना कहती है कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं और अब हालात ऐसे हो गए हैं कि ऋतिक की बेटी टिम्सी भी इस तनाव को झेल रही है. नोइना कहती है कि वह मिहिर को पहले बताना चाहती थी, लेकिन नहीं बता पाई. मिहिर कहता है कि उसे ऋतिक पर भरोसा है और वह अपनी जिम्मेदारियां निभा लेगा.

गौतम की बेरुखी

तुलसी अपने पोते-पोतियों अक्षय और माधवी को लोरी सुना रही होती हैं. अंगद दूर से यह नजारा देख भावुक हो उठता है. तुलसी कहती हैं कि यही लोरी उन्होंने अपने सभी बच्चों-अंगद, ऋतिक, शोभा, परी और गौतम को सुनाई थी. गौतम का नाम लेते ही उनकी आंखें भर आती हैं. वृंदा के कहने पर तुलसी, बेंगलुरु में मौजूद शोभा को फोन करती हैं ताकि वह गौतम से बात कर सकें. गौतम कहता है कि अमेरिका में बात करें, जहां उसका पसंदीदा बेटा करण है. शोभा, तुलसी को बताती है कि लगातार असफलताओं ने गौतम को अंदर से तोड़ दिया है.

दामिनी ने लौटने से किया इनकार

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 शोभा, गौतम की पत्नी दामिनी से मिलती है. दामिनी साफ कहती है कि सालों बाद अचानक याद करने का कोई मतलब नहीं. वह पूछती है कि जब उसे सहारे की जरूरत थी, तब कोई साथ क्यों नहीं था. शोभा बहुत समझाती है, लेकिन दामिनी लौटने से मना कर देती है. दूसरी तरफ मिहिर, वृंदा से थेरेपी सेशन पहले करने को कहते हैं. वृंदा अपने बच्चों को साथ लेकर शांति निकेतन पहुंचती है. अक्षय और माधवी मिहिर से तुरंत घुल-मिल जाते हैं. वृंदा की आंखें नम हो जाती हैं, क्योंकि मिहिर को नहीं पता कि यही बच्चे उनके अपने पोते-पोती हैं. बच्चे मिहिर को बताते हैं कि उनकी दादी तुलसी उन्हें लव-कुश की कहानी सुनाती हैं. मिहिर जब उनके घर के बारे में पूछते हैं, तो सारी सच्चाई सामने आने लगती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >