'सब मेरे खिलाफ थे, कुशल ने किया बुली': 'अलायंस' से बाहर आते ही छलका इस कंटेस्टेंट का दर्द, खोले कई राज

लोकप्रिय गेमिंग क्रिएटर पायल धारे (पायल गेमिंग) ने अपने पहले रियलिटी शो 'अलायंस' के सफर को बेहद कठिन और भावनात्मक रूप से थका देने वाला बताया है. शो से बाहर आने के बाद दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कुशल टंडन पर बुली करने का आरोप लगाया और बताया कि कैसे घर के अंदर उन्हें हर कदम पर अकेला छोड़ दिया गया था.

Alliance Payal Gaming: गेमिंग क्रिएटर पायल धारे, जिन्हें 'पायल गेमिंग' के नाम से जाना जाता है, 'अलायंस' के ग्रैंड फिनाले तक नहीं पहुंच सकीं. हालांकि, वह शो की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कंटेस्टेंट्स में से एक रहीं. शो के दौरान उन्हें कई बार बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग-थलग महसूस करना पड़ा. उन्होंने बिना सोचे-समझे किसी अलायंस का हिस्सा बनने से भी इनकार किया, जिससे उनका सफर और चुनौतीपूर्ण हो गया. एक इंटरव्यू के दौरान, 25 वर्षीय यूट्यूबर ने कहा कि उन्हें मुकाबले की उम्मीद थी, लेकिन यह नहीं सोचा था कि उन्हें इतना अकेलापन महसूस होगा.

Always a Target in the Show: हमेशा से टारगेट बनाया गया- पायल 

पायल ने अपने अनुभव को भावनात्मक रूप से काफी मुश्किल बताया. उन्होंने कहा,

 "शुरुआत से ही मेरा सफर आसान नहीं था। मुझे लगा कि मुझे जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है." उनका कहना है कि पहले ही हफ्ते से उनके खिलाफ़ कई कंटेस्टेंट्स ने ग्रुप बना लिया था। पायल ने बताया, "वंशज के साथ मेरी अच्छी दोस्ती थी, लेकिन उन्हें शो से बाहर कर दिया गया. इसके बाद कुछ लोग मेरे पास आए और कहा कि अब अगली बारी मेरी है और मुझे भी बाहर करवा दिया जाएगा."

I was all Alone and Everyone was Againts: शो में अकेली और सब खिलाफ थे 

पायल ने बताया कि 'अलायंस' उनका पहला रियलिटी शो था और घर के अंदर का माहौल उनकी उम्मीदों से बिल्कुल अलग निकला. उन्होंने कहा,

"मुझे लगा था कि लोग मेरा स्वागत करेंगे और मेरे साथ अच्छा व्यवहार करेंगे, क्योंकि मैं पहली बार ऐसा शो कर रही थी. मुझे उम्मीद थी कि मुझे सपोर्ट मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुरुआत से आखिर तक ऐसा लगा कि मैं अकेली हूं और बाकी सभी मेरे खिलाफ हैं."

Kushal Tondon Bullied me in Alliance Show: कुशल ने शो में बुली किया है 

पायल ने अपने साथ हुई कथित बदसलूकी और बुली पर खुलकर बात की और इस दौरान उन्होंने कुशल टंडन का नाम लिया. उन्होंने कहा, "कुशल ने शो के दौरान मुझे बुली किया है. 

पायल ने बताया कि जब उन्होंने घर जाकर शो के एपिसोड देखे, तब उन्हें पता चला कि इस मामले में दूसरे लोग भी शामिल थे. उनके मुताबिक,

"एपिसोड देखने के बाद मुझे पता चला कि मिनी मैम और निखिल सर भी इसमें शामिल थे। वे कह रहे थे कि 'हम पायल से छुटकारा पा लेंगे, वह हमारे खिलाफ जा रही है।' कुशल तो सामने आकर अपनी बात कहता था, लेकिन इसमें मिनी मैम और निखिल सर की भी बड़ी भूमिका थी."

'बच्चा पार्टी' कहे जाने पर पायल ने कहा कि उन्हें यह बात कभी पसंद नहीं आई. उन्होंने कहा,

"मुझे कभी नहीं लगा कि मैं किसी की देखभाल कर रही हूं, क्योंकि मैं ज्यादातर समय अकेली ही रहती थी. लेकिन हमें 'बच्चा पार्टी' या 'बिल्डिंग के बच्चे' कहा जाता था, जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। मैं 25 साल की हूं, कोई बच्ची नहीं. यह सुनकर मुझे काफी हैरानी होती थी."

Delbar Arya is a Good Friend: डेलबार आर्या हैं अच्छे दोस्त

पायल ने डेलबार आर्या की तारीफ करते हुए कहा कि,

"डेलबार बहुत अच्छी दोस्त थीं. उन्होंने हर समय मेरा साथ दिया. वह बेहद केयरिंग थीं और जब हम एक ही अलायंस में थे, तब उन्होंने मेरा पूरा ध्यान रखा."

सैबी के बारे में बात करते हुए पायल ने कहा कि उनकी दोस्ती उम्मीद के मुताबिक नहीं रही.  उन्होंने आरोप लगाया, "सैबी ने मेरा साथ नहीं दिया, बल्कि वंशज ने मेरा सपोर्ट किया. मेरी अपनी साथी ने ही मुझे धोखा दिया. उसने पहले ही हफ्ते में मुझे नॉमिनेट कर दिया और मेरे बारे में सारी बातें कुशल को बताती थी."

">

Ali Gony's Entry Gave Confidence to Everyone: अली गोनी के आने के बाद कंटेस्टेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ा

वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट अली गोनी की एंट्री पर भी पायल ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि इससे उनके गेम पर कोई खास असर नहीं पड़ा. पायल ने कहा, "मैं पहले से ही अपनी बात खुलकर रखती थी, इसलिए मुझे कोई बड़ा फर्क महसूस नहीं हुआ."

पायल का मानना है कि अली गोनी के आने के बाद बाकी कंटेस्टेंट्स का आत्मविश्वास बढ़ गया. उन्होंने कहा,

"अली शो के बाहर का माहौल देखकर आया था. उसे पता था कि दर्शक कुशल को पसंद नहीं कर रहे हैं. इसके बाद बाकी लोगों को भी लगा कि अब खुलकर बोलना चाहिए. इससे पहले किसी में इतनी हिम्मत नहीं थी. डॉली शुरू से यही बात कह रही थीं, लेकिन बाद में सबको महसूस हुआ कि उनकी बात सही थी."

यह भी पढ़ें: Alliance Reality Show Top 5: फिनाले से पहले लीक हुए टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नाम, रेस में ये टीवी सितारे आगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >