Kundali Bhagya Written Update : प्रीता और सृष्टि का नया प्लान, कॉकटेल पार्टी में अक्षय के साथ होने वाला है ये...

Kundali Bhagya Written Update : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhayga) इन दिनों काफी रोमांचक हो गया है. प्रीता शादी का शगुन लेकर अक्षय के घर जाती है. अक्षय के फोन में प्रीता को कई सारी ऐसी फोटोज मिलती है, जिसे देख वो चौंक जाती है. इधर अक्षय़ को शक होता है कि प्रीता उससे कुछ छुपा रही है.

Kundali Bhagya Written Update : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhayga) इन दिनों काफी रोमांचक हो गया है. प्रीता शादी का शगुन लेकर अक्षय के घर जाती है. अक्षय के फोन में प्रीता को कई सारी ऐसी फोटोज मिलती है, जिसे देख वो चौंक जाती है. इधर अक्षय़ को शक होता है कि प्रीता उससे कुछ छुपा रही है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षय के घरवालों को करीना और राखी फोन कर बुलाते है कि उनके घर कॉकटेल पार्टी है. इधर राखी सरला को भी पार्टी में बुलाती है. अक्षय पार्टी में आकर बताता है कि उसे वहां काफी अच्छा लग रहा है. कृतिका को देखकर वो उसके पास चला जाता है.

सृष्टि औऱ प्रीता नया प्लान बनाते है अक्षय के लिए. प्रीता कहती है अब उसे मालूम चल गया है कि हमें उसकी सच्चाई पता है, इसलिए वो ज्यादा सर्तक रहेगा. सृष्टि कहती है उसे सच बोलने वाली दवा पिला देंगे और उससे सारा सच उगलवा लेंगे. प्रीता कहती है अक्षय बहुत चालाक है, उसने फोटोज डाउनलोड करने से पहले डिलीट कर दिया.

Also Read: Kundali Bhagya Written Update : शादी का शगुन लेकर अक्षय के घर पहुंची प्रीता, हाथ लगा ये सबूत, आने वाला है नया ट्विस्ट

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि इधर अक्षय को पता चलता है कि प्रीता ने उसकी मां को कृतिका के साथ पराठे बनाने में बिजी कर दिया है औऱ उसके पापा को जूस लेने बाजार भेज दिया था. ये देखकर अक्षय सोचने लगता है कि जरूर ये सब प्रीता का प्लान होगा ताकि वो उसकी जासूसी कर पाए. प्रीता, समीर, कृतिका और सृष्टि के जाने के बाद अक्षय अपना रूम जाकर देखता है.

अब तक आपने देखा करीना प्रीता से कहती है कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, अक्षय पर इल्जाम लगाने की. करण प्रीता की साइड लेते हुए कहता है कि प्रीता कृतिका से बहुत प्यार करती है इसलिए उसने हमेशा उसकी भलाई सोची है. वहीं, प्रीता को ऐसे डांट खाते देख माहिरा बहुत खुश हो जाती है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >