Kundali Bhagya Written Update : प्रीता- सृष्टि ने अक्षय के कमरे की ली तलाशी, मोबाइल फोन से मिला ये बड़ा सबूत

Kundali Bhagya Written Update : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhayga) में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. प्रीता करण को अक्षय की दोस्त के बारे में बताने की कोशिश करती है, लेकिन उसकी बात पर वो ध्यान नहीं देता. करीना प्रीता को बुरा-भला कहती है कि उसने अक्षय पर शक किया. करीना कहती है कि अक्षय कृतिका से बहुत प्यार करता है.

Kundali Bhagya Written Update : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhayga) में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. प्रीता करण को अक्षय की दोस्त के बारे में बताने की कोशिश करती है, लेकिन उसकी बात पर वो ध्यान नहीं देता. करीना प्रीता को बुरा-भला कहती है कि उसने अक्षय पर शक किया. करीना कहती है कि अक्षय कृतिका से बहुत प्यार करता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शर्लिन माहिरा से कहती है कि अक्षय कोई बड़ी बात छुपा रहा है, लेकिन इससे हमें क्या फर्क पड़ता है. लेकिन प्रीता जरूर कोई हंगामा करने वाली है. शर्लिन कहती है प्रीता कृतिका की जिंदगी बर्बाद कर रही है उसकी शादी तुड़वा कर. उस वजह से सारे घरवाले उससे नफरत करने लगेंगे.

इधर प्रीता औऱ सृष्टि अक्षय के कमरे जाकर तलाशी लेने लगते है और दोनों के हाथ एक डायरी लगती है. प्रीता की नजर उसके फोन पर जाता है, जिसमें उसे अक्षय और रुचिका की कुछ तसवीरें मिलती है. तभी अक्षय बाथरूम से बाहर आ जाता है औऱ दोनों से उसके कमरे में आने की वजह पूछता है. प्रीता कहती है कि वो शगुन लेकर आई है, लेकिन अक्षय को दोनों पर शक हो जाता है औऱ वो अपना फोन उनसे मांगता है.

Also Read: Kundali Bhagya Written Update : अक्षय को लेकर करीना ने प्रीता को सुनाई खरी-खोटी, कृतिका के बारे में करण ने कही ये बात

अक्षय सोचता है कि जरूर सृष्टि औऱ प्रीता उसके कमरे में कुछ खोजने गए थे. इधर प्रीता सोचती है अब वो उसका पर्दापाश कर देगी. शगुन देकर अक्षय के घर से सारे लोग चले जाते है. इधर अक्षय ये सोचकर परेशान है कि प्रीता को उसके बार में कुछ पता तो नहीं चल गया. आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि रमोना करीना को जाकर बताती है कि प्रीता ने अक्षय के साथ क्या किया. ये सुनकर करीना काफी गुस्सा हो जाती है. वो कहती है कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, अक्षय पर इल्जाम लगाने की. करण प्रीता की साइड लेते हुए कहता है कि प्रीता कृतिका से बहुत प्यार करती है इसलिए उसने हमेशा उसकी भलाई सोची है. वहीं, माहिरा को ऐसे डांट खाते देख माहिरा बहुत खुश हो जाती है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >