Kundali Bhagya Spoiler Alert : पृथ्वी के भाई पवन ने रखी प्रीता के सामने ये अजीब शर्त, आने वाला है बड़ा ट्विस्‍ट

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्‍य' (Kundali Bhagya) के आनेवाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. शो में प्रीता की किडनैपिंग का ट्रैक चल रहा है. इधर लूथरा हाउस में 'मुंह दिखाई' का फंक्शन चल रहा है, जिसमें करण को पता चल जाता है कि प्रीता की जगह माहिरा है. वहीं, शर्लिन और माहिरा के बीच तू-तू मैं-मैं भी होती है.

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्‍य’ (Kundali Bhagya) के आनेवाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. शो में प्रीता की किडनैपिंग का ट्रैक चल रहा है. इधर लूथरा हाउस में ‘मुंह दिखाई’ का फंक्शन चल रहा है, जिसमें करण को पता चल जाता है कि प्रीता की जगह माहिरा है. वहीं, शर्लिन और माहिरा के बीच तू-तू मैं-मैं भी होती है.

प्रीता को खोजती हुई जानकी पवन के अड्डे तक आ जाती है औऱ प्रीता को छुड़ाने की कोशिश करती है. ये सब पवन देख लेता है और दोनों की कोशिश नाकाम हो जाती है. जिसके बाद पवन दोनों को कुर्सी में रस्सी से बांध देता है. पवन प्रीता को धमकी देता है और कहता है कि भाभी अगर आपने मेरी बात नहीं मानी तो मैं सैरी गोली जानकी आंटी में उतार दूंगा.

प्रीता फिर कहती है उन्हें मत मारो. पवन प्रीता से पृथ्वी से शादी करने के लिए कहता है. प्रीता उसे समझाने की कोशिश करती है कि पहले से ही वो शादीशुदा है और वो पृथ्वी से शादी नहीं कर सकती. जिसके बाद पवन जानकी को मारने के लिए आगे बढ़ता है और इस वजह से प्रीता पृथ्वी से शादी करने के लिए मान जाती है.

Also Read: VIDEO : सैम बॉम्बे की बाहों में दिखी पूनम पांडे, वायरल हो रहा ये वीडियो, पहले एक्ट्रेस ने पति पर लगाया था मारपीट का आरोप

इधर माहिरा की मां रमोना माहिरा से कहती है कि तुम मुझसे वादा करो कि तुम लूथरा हाउस की बहू बनोगी. ये सुनकर माहिरा बेहद खुश हो जाती है औऱ कहती है कि हां मैं ही इस घर की बहू बनूंगी, बस इसके लिए आपको मेरा साथ देना होगा. इसके साथ ही माहिरा कहती है कि आपको पार्टी में मेरे औऱ करण की डांस की बात करनी होगी.

वहीं, माहिरा और शर्लिन की लड़ाई भी होती है. शर्लिन कहती है कि तुमने ऐसा क्यों किया. अगर किसी घरवाले को पता चलेगा तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा. ये सुनकर माहिरा कहती है कि तुम तो मेरी दोस्त हो, तुम्हें मेरा साथ देना चाहिए. वैसे भी मैंने कुछ गलत नहीं किया है. ये सब मेरा ही है औऱ मैं करण से बहुत प्यार करती हूं.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >