Kundali Bhagya: प्रीता ने 7 साल बाद शो को कहा अलविदा, VIDEO शेयर कर बोली- मेरे दिल में क्या…

Kundali Bhagya: कुंडली भाग्य में प्रीता की भूमिका निभाने वाली श्रद्धा आर्या ने साढ़े सात साल बाद शो को अलविदा कह दिया है. एक्ट्रेस ने एक इमोशनल वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी.

Kundali Bhagya: टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा आर्या अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने एकता कपूर की ओर से निर्मित शो कुंडली भाग्य में प्रीता की भूमिका निभाकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. हालांकि, साढ़े सात साल तक इसका हिस्सा बने रहने के बाद श्रद्धा ने आखिरकार शो को अलविदा कह दिया है. श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.

श्रद्धा आर्या ने शो को कहा अलविदा

कुंडली भाग्य को सात साल समर्पित करने के बाद, श्रद्धा आर्या ने काफी प्यारी यादें बनाई है. इसी को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उनके सह-कलाकार धीरज धूपर, अंजुम फकीह दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में श्रद्धा ने बताया कि शो में अपने पूरे कार्यकाल के दौरान वह किस तरह विकसित हुई हैं.

कुंडली भाग्य अभिनेत्री ने लिखा इमोशनल कैप्शन

कुंडली भाग्य अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आपको विश्वास नहीं होगा कि मैंने इस कैप्शन को कम से कम 25 बार लिखा और हटा दिया है, क्योंकि कुछ यादों को शब्दों में आप बयां नहीं कर सकते हैं. मेरे दिल में इस वक्त क्या चल रहा है, मैं बता नहीं सकती हूं. इस शो को अलविदा कहने का समय आ गया है. मेरी जर्नी काफी अच्छी रही और हमेशा से याद रखूंगी. कुंडली भाग्य का प्रीमियर 12 जुलाई, 2017 को हुआ और तब से यह दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है.

Also Read:Shraddha Arya कुंडली भाग्य में ‘प्रीता’ की भूमिका के लिए चार्ज करती हैं भारी भरकम फीस, इस मूवी में आई थी नजर

Also Read: Shraddha Arya Net Worth: कुंडली भाग्य की ‘प्रीता’ एक एपिसोड का इतना करती हैं चार्ज, जानें उनकी कुल संपत्ति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >