Kundali Bhagya preeta aka shraddha arya : टीआरपी लिस्ट में ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) हमेशा टॉप पर रहता है. शो में प्रीता का किरदार निभाने वाली श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) की पहचान आज हर घर में है. श्रद्धा नें अपनी अदाकारी से लोगों को दिल जीत लिया है. लेकिन क्या आप जानते है कि साल 2018 में श्रद्धा ने बड़े ही धूमधाम से बिजनेसमैन जयंत से सगाई की थी, लेकिन शादी से पहले ही उनकी सगाई टूट गई थी.
श्रद्धा आर्या ने इस वजह से तोड़ी थी सगाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2018 में श्रद्धा ने अपनी शादी का फैसला अपने माता-पिता पर छोड़ रखा था. जिसके बाद उनकी शादी एनआरआई बिजनेसमैन जयंत से फिक्स हो गई थी. दोनों ने एक-दूसरे को पसन्द भी कर लिया था औऱ सगाई भी हो गई थी. लेकिन सगाई के बाद जयंत ने एक्ट्रेस के सामने शर्त रखी थी कि अब वो अपना टीवी करियर छोड़ दें. मगर श्रद्धा को ये मंजूर नहीं था. ऐसे में ये शर्त सुनकर उन्होंने अपनी सगाई तोड़ दी थी. इस समय वो टीवी की मशहूर अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं.
https://www.instagram.com/p/B72d3I5lZpq/
Also Read: The Kapil Sharma Show: पहली शादी टूटने के बाद परमीत सेठी को दिल दे बैठी थीं अर्चना पूरन सिंह, यूं मिले थे दोनों, ऐसी है लव स्टोरी
इन शोज में किया है काम
एक्ट्रेस श्रद्धा टीवी जगत के लिए नया चेहरा नहीं हैं, क्योंकि इससे पहले भी वो कई सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. इससे पहले श्रद्धा आर्या ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की फिल्म में भी वो काम कर चुकी हैं. वो म्यूजिक वीडियो और तमिल सिनेमा में भी काम कर चुकी है. वह पहली बार 2000 में ‘सोनिये हीरिये’ पंजाबी सॉन्ग के वीडियो में नजर आई थीं.
https://www.instagram.com/p/CAeqlOOnY1Y/
एक्ट्रेस का डांस वीडियो
कुछ समय पहले श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वो हिना परमार के साथ नेहा कक्कड़ के गाने हाय नी तेरी जुत्ती वाह वै वाह पर कमाल का डांस कर रही थी. वीडियो में दोनों डेनिम लुक में नजर आई थी और गाने पर जबरदस्त डांस स्टेप कर रही थी. इस शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, वीकेंड की शरूआत इस तरह से.
https://www.instagram.com/p/CE_8UTgAIL0/
इस शो को कर चुकी है होस्ट
2018 में श्रद्धा पंजाबी फिल्म बंजारा में नजर आई थी. उन्होंने एक कॉमे़डी शो मजाक-मजाक में को भी होस्ट किया था. 2019 में एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड आलम कक्कर के साथ नच बलिये 9 में भाग लिया था.
Posted By: Divya Keshri
