Kundali Bhagya फेम धीरज धूपर जल्द बनने वाले हैं पिता, विन्नी अरोड़ा संग इस अंदाज में शेयर की गुडन्यूज

'कुंडली भाग्य' में करण लूथरा के किरदार से पॉपुलर हुए धीरज धूपर के फैंस के लिए गुडन्यूज हैं. धीरज जल्द ही पिता बनने वाले है. उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा प्रेग्नेंट है.

Kundali Bhagya: ‘कुंडली भाग्य’ में करण लूथरा के किरदार से पॉपुलर हुए धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) के फैंस के लिए गुडन्यूज हैं. धीरज जल्द ही पिता बनने वाले है. उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा प्रेग्नेंट है. कपल के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है. इस बारे में एक्टर ने पोस्ट के जरिए बताया. ये खबर जानने के बाद उनके चाहने वाले दोनों को बधाई दे रहे है.

धीरज धूपर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किया है. इस फोटो में धीरज अपनी वाइफ विन्नी अरोड़ा को किस कर रहे है. विन्नी के हाथ में में बच्चे की सोनोग्राफी तसवीर है. विन्नी ने व्हाइट नेट वाला स्टाइलिश आउटफिट पहना है और बालों में फूल लगाया हुआ है. दूसरे फोटो में दोनों साथ में काफी खुश लग रहे है.

https://www.instagram.com/p/Cb1ngOGqtEX/

विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, हम उम्मीद कर रहे है एक छोटा चमत्कार. अगस्त 2022. इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट्स की बौछार कर रहे है. श्रद्धा आर्या ने कमेंट करते हुए लिखा, वाह!!! ऐसी खुशखबरी!!! बधाई !! भगवान भला करें. कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दिया. वहीं, यूजर्स भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है.

Also Read: KKR के मैच जीतते ही खुशी से झूम उठी सुहाना खान, अबराम और अनन्या पांडे ने ऐसे किया रिएक्ट, तसवीरें वायरल

गौरतलब है कि धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की पहली मुलाकात साल 2009 में टीवी सीरियल ‘स्वर्ग’ के सेट पर हुई थी. इस दौरान साथ में काम करते हुए उन्हें प्यार हो गया था. जिसके बाद 16 नवंबर 2016 को दिल्ली में पंजाबी रीति रिवाज से कपल ने शादी कर लिया था. विन्नी काफी ग्लैमरस और खूबसूरत है.

वहीं, ‘कुंडली भाग्य’ में धीरज धूपर की जोड़ी श्रद्धा आर्या के साथ काफी जमती है. करण और प्रीता की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसन्द आती है. दोनों अक्सर साथ में तसवीरें और वीडियोज साथ में शेयर करते रहते है, जिसपर उनके चाहने वाले जमकर रिएक्ट करते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >