‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) ऐक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने बीते 16 नवबंर को राहुल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. एक्ट्रेस की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. वहीं फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी कर रहे हैं. बता दें कि श्रद्धा ने दिल्ली बेस्ड नेवी ऑफिसर राहुल शर्मा से शादी रचाई है. दोनों कपल तसवीरों में काफी खुश नजर आ रहे हैं. दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.
श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) की शादी के एक वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति के गालों को छूती नजर आ रही हैं. वहीं एक अन्य वीडियो में राहुल शर्मा उन्हें गोद में उठाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में दोनों के जयमाला के दौरान की मस्तियां भी साफ दिखाई दे रही हैं. वहीं स्टेज पर दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था.
https://www.instagram.com/p/CWWmOH_qLSJ/
श्रद्धा और राहुल की शादी में शशांक व्यास, अंजुम फैख और अन्य टीवी इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों ने शादी में शिरकत की. उनकी शादी दिल्ली में हुई थी. जिसमें उनके क्लोज दोस्त मौजूद रहें. श्रद्धा की विदाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें वो विदाई के समय अपने दोस्तों को हंसते हुए कहती हैं, ‘मुझे याद करना मेरे दोस्तों.’
https://www.instagram.com/p/CWWrS7BqQMu/
श्रद्धा आर्या के तसवीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा चुना है. इसके साथ एक्ट्रेस ने मांग-टीका और नथुनी भी पहना हुआ है. वहीं उनके हसबेंड सफेद शेरवानी और लाल पगड़ी में नजर आ रहे हैं. दोनों इस आउटफिट में काफी हसीन लग रहे थे.
https://www.instagram.com/p/CWWpdy-qvWA/
श्रद्धा आर्या ने किसी बिजनेसमैन या फिर स्टॉर से शादी नहीं की है, बल्कि नेवी अफसर से शादी की हैं. श्रद्धा ने शादी के साथ-साथ मेहंदी और संगीत की भी तसवीरें शेयर की है. वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा ने 2004 में ‘इंडिया बेस्ट सिनेस्टार की खोज’ में एक कंटेस्टेंट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. उन्होंने ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘कुंडली भाग्य’ जैसे शोज में काम कर चुकी है.
Posted By Ashish Lata
