Kumkum Bhagya Off Air: प्रणाली राठौड़ का शो होगा ऑफएयर, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

Kumkum Bhagya Off Air: जी टीवी का पॉपुलर शो कुमकुम भाग्य में प्रणाली राठौड़ और और अक्षय बिंद्रा नए लीड के तौर पर नजर आ रहे हैं. हालांकि कुछ समय से इसके टीआरपी रेटिंग में गिरावट आई है. अब शायद यह ऑफएयर होने वाला है.

Kumkum Bhagya Off Air: जी टीवी का सबसे लंबे समय से चलने वाला शो कुमकुम भाग्य पिछले कुछ समय से चर्चा में है. एक समय यह सीरियल टीआरपी चार्ट में सबसे ऊपर रहता था. हालांकि अब इसे नंबर लाने में कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में शो ने लीप लिया. जिसके बाद अबरार काजी और राची शर्मा को जाना पड़ा. वहीं नए स्टारकास्ट की एंट्री हुई. जिसमें प्रणाली राठौड़ और अक्षय बिंद्रा नए लीड के तौर पर नजर आए. शुरुआत के कुछ एपिसोड्स की रैंकिंग अच्छी थी, लेकिन अब दर्शकों की संख्या में गिरावट आई है. इतना ही नहीं, शो ने हाल ही में अपनी ‘प्रीमियर के बाद से सबसे कम’ रेटिंग हासिल की.

ऑफएयर हो रहा है कुमकुम भाग्य

इंडिया फोरम की रिपोर्ट की मानें तो प्रणाली और अक्षय का शो कुमकुम भाग्य खराब टीआरपी की वजह से ऑफएयर होने वाला है. इसका लास्ट एपिसोड मई के महीने में रिलीज किया जाएगा. हालांकि इसपर अभी तक ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है, न ही मेकर्स की ओर से कोई बयान जारी किया गया है.

कुमकुम भाग्य के लेटेस्ट एपिसोड में क्या हुआ

कुमकुम भाग्य के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि रौनक की मां प्रार्थना के लिए रिश्ता लेकर आती है. हालांकि किशन इसे ठुकरा देते हैं. वह कहते हैं कि हमलोग गरीब जरूर हैं, लेकिन अपना आत्म सम्मान खोकर किसी से भी अपनी बेटी की शादी नहीं कर देंगे. फिर रौनक की मां प्रार्थना के कैरेक्टर पर सवाल उठाती है. यह सब बात सुनकर किशन को हार्ट अटैक आता है. प्रार्थना और उसके परिवार वाले डर जाते हैं और गाड़ी से अस्पताल लेकर जाते हैं. तभी रास्ते में गाड़ी खराब हो जाती है, लेकिन वक्त पर रौनक आता है और किशन को हॉस्पिटल लेकर जाता है. वहां वह इलाज के पैसे भी देता है.

यह भी पढ़ें- Salaar Re Release Collection: प्रभास की सालार ओपनिंग डे पर मचाएगी गदर, री-रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर रचेगी इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >