Kuch Reet Jagat Ki Aisi Hai Off Air: बीच में ही ऑफ एयर होने जा रहा सीरियल, इस एक्ट्रेस ने किया कंफर्म

सीरियल ‘कुछ रीत जगत की ऐसी है’ में अनुपमा सोलंकी एक अहम किरदार निभा रही हैं. उन्होंने बताया कि शो ऑफ एयर होने जा रहा है. ये जानकर यकीनन फैंस दुखी होंगे.

Kuch Reet Jagat Ki Aisi Hai Off Air: सोनी टीवी पर आने वाला सीरियल ‘कुछ रीत जगत की ऐसी है’ को लेकर बड़ी खबर आ रही है. सीरियल अभी फरवरी में शुरू हुआ था और अब खबरें आ रही है कि ये ऑफ एयर होने वाला है. सीरियल में मुख्य किरदार मीरा देओस्थले और जान खान है. शो में अनुपमा सोलंकी भी काम कर रही है. उन्होंने कंफर्म किया है कि शो बंद होने जा रहा है. आखिरी एपिसोड मई के दूसरे वीक में आएगा. हालांकि ये खबर सुनकर फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है.


‘कुछ रीत जगत की ऐसी है’ हो रहा ऑफ एयर
सीरियल ‘कुछ रीत जगत की ऐसी है’ में अनुपमा सोलंकी एक अहम किरदार निभा रही हैं. उनका किरदार पहली बार शो में 26 मार्च को दिखाया गया था. अनुपमा ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, हमारे निर्माता जेडी मजेठिया सर चार दिन पहले ही सेट पर आए थे और उन्होंने बताया कि शो जल्द ही बंद हो जाएगा. ये हमारे लिए शॉकिंग है क्योंकि दिलचस्प एपिसोड अभी शुरू हुआ था. दहेज के बारे में अभी कहानी शुरू नहीं हुई है और मुझे संदेह है कि शो खत्म होने से पहले वो ट्रैक भी दिखाया जाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सामने आया अभीरा और अरमान के कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का सच, संजय ने उड़ाया मजाक

Laapataa Ladies On OTT: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही किरण राव की लापता लेडीज, नोट कर लें डेट


अनुपमा सोलंकी ने कही ये बात
अनुपमा सोलंकी ने बताया कि कुछ रीत जगत की ऐसी है के ऑफर को स्वीकार करने से पहले उन्होंने कई और ऑफर्स को रिजेक्ट कर दिया. वो कहती है, ये शॉकिंग और परेशान करने वाला है क्योंकि मेरे पिछले शो नाथ: कृष्णा और गौरी की कहानी के निर्माता, मेरे किरदार को शो में वापस लाना चाहते थे. हालांकि मैं इस शो को हां कह दिया था और इस वजह से मुझे उन लोगों को मना करना पड़ा. मैं एक साथ दो शो नहीं करना चाहती थी, इसलिए मेरे लिए अब ये निराशाजनक है.” बता दें कि शो में हाल ही में नंदिनी की शादी नरेन से हुई है. इस शादी के लिए नरेन के पिता ने नंदिनी के मामा से दहेज लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >