कृष्णा अभिषेक ने कपिल शर्मा संग अपने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उनके साथ बिल्कुल…

द कपिल शर्मा शो के सभी स्टारकास्ट जल्द ही अमेरिका टूर पर जा रहे हैं. . हालांकि इसमें कृष्णा अभिषेक शामिल नहीं होगे. अब कॉमेडियन ने इसपर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही ये भी बताया कि क्या कपिल शर्मा संग उनके रिलेशन ठीक तो हैं ना.

द कपिल शर्मा शो किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहता है. अब जल्द ही शो ऑफएयर होने वाला है, ऐसा इसलिए क्योंकि सभी स्टार कास्ट अमेरिका टूर पर जा रहे हैं. सभी न्यू जर्सी में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं. हालांकि इसमें कृष्णा अभिषेक शामिल नहीं होगे. अब कॉमेडियन ने इसपर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही ये भी बताया कि क्या कपिल शर्मा संग उनके रिलेशन ठीक तो हैं ना.

अमेरिका टूर को लेकर कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी

यह पूछे जाने पर कि क्या कृष्णा और कपिल के बीच कोई विवाद हुआ है. कृष्णा ने ईटाइम्स से कहा, “कोई समस्या नहीं है. मेरे अन्य प्रोजेक्ट्स भी है और डेट्स क्लैश कर रहे हैं. इस वजह से मैं कोई और टूर पर शामिल हो जाऊंगा. बता दें कि दोनों अभिनेताओं के बीच बिगड़े संबंधों को लेकर कई बार बातें उठती रहती हैं.

कृष्णा ने कपिल को किया था विश

जब बीते महीने कृष्णा शो से गायब थे, तब खबरें आ रही थी कि कहीं सुनील ग्रोवर की तरह दोनों में अनबन तो नहीं हुई है ना. हालांकि बाद में कष्णा ने शो में धमाकेदार एंट्री की और कपिल ने उन्हें गले भी लगाया. कॉमेडियन के बर्थडे पर भी कृष्णा ने उनके संग एक तसवीर साझा की, जिसमें लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरे भाई @ कृष्णा 30 हमेशा खुश रहो, तंदुरुस्त रहो और ऐसी ही दुनिया को मनोरंजन करते रहो बहुत सारा प्यार. दुनिया का मनोरंजन करते रहो, ढेर सारा प्यार.” वर्कफ्रंट की बात करें तो कृष्णा ने अभिषेक बच्चन-अजय देवगन-स्टारर बोल बच्चन, अक्षय कुमार की एंटरटेनमेंट और तुषार कपूर की क्या कूल हैं हम 3 जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

Also Read: द कपिल शर्मा शो में पीकर टल्ली हो गई अर्चना पूरन सिंह… हाउस हेल्प को घर ले जाने के लिए किया गया फोन, VIDEO
अर्चना गौतम पर किया प्रैंक

हाल ही में द कपिल शर्मा शो में देश के फेमस आरजे गेस्ट के रूप में आये थे. यहां आरजे नावेद ने अर्चना पूरन सिंह के घर पर लाइव प्रैंक कॉल किया. उन्होंने अर्चना की हाउस हेल्प भाग्यश्री को प्रैंक कॉल करने के लिए कहते हैं कि ”अर्चना यहां पीकर टल्ली पड़ी है, आप जल्दी यहां आओ और लेकर जाओ”. यह बात सुनकर भाग्यश्री चिंतित हो जाती हैं और कहती हैं, ”नहीं, मेरी मैडम कभी ऐसा नहीं करती. वो तो पीती भी ही नहीं हैं”. आपको बता दें कि लॉकडाउन के समय में अर्चना गौतम कई वीडियोज में अपने हाउस हेल्प के साथ वीडियोज बनाती रहती थी, जिससे उन्हें सभी जानने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >