कृष्णा अभिषेक ने कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे सचमुच ये देखने में एकदम...

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने सालों बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई और 6 साल बाद साथ काम करने पर बात की है. उन्होंने कहा कि आपको ये देखने में काफी मजा आने वाला है, सुनील वाकई में बेहतरीन कॉमेडियन हैं.

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर हाल ही में बिग बॉस 17 के घर के अंदर भी पहुंचे थे. जहां उन्होंने प्रतियोगियों की जमकर टांग खिंचाई की. कभी दादी बनकर तो कभी जग्गू दादा बनकर कृष्णा ने ऑडियंस के साथ-साथ होस्ट सलमान खान को भी जमकर एंटरटेन किया. अब एक्टर अपने शो “ओएमजी! ये मेरा इंडिया” के नए सीजन में दिखाई देंगे. इसको लेकर कॉमेडियन ने ढेर सारी चर्चा की. कृष्णा ने सुनील ग्रोवर के साथ लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा की टीम में फिर से जुड़ने के बारे में भी खुलासा किया.

कृष्णा अभिषेक ने कपिल और सुनील की लड़ाई पर की बात

कपिल शर्मा और उनकी टीम ‘द कपिल शर्मा’ शो के डिजिटल एडिशन के साथ एक बार फिर दर्शकों को खुश करने के लिए तैयार है, जिसमें सुनील ग्रोवर भी दिखाई देंगे. फैंस दोनो के साथ काम करने को लेकर काफी ज्यादा खुश है. ऐसा इसलिए क्योंकि सुनील और कपिल के बीच कई साल पहले एक खतरनाक झगड़ा हुआ था. जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे संग बातचीत करनी बंद कर दी थी. कहते हैं न वक्त सारे जख्म भर देता है, ऐसा ही इन कॉमेडियन के साथ भी हुआ और दोनों अब खुशी-खुशी काम कर रहे हैं.

सुनील की तारीफ में कृष्णा ने कही ये बात

कृष्णा अभिषेक, जो शो का हिस्सा भी हैं, हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत कर अपने विचार साझा किए. उन्होंने सुनील ग्रोवर की पॉजिटिव बातों की जमकर तारीफ की. कॉमेडियन ने कहा, “हम सभी अब एक नए शो के लिए एक साथ आए हैं. सुनील ग्रोवर ने भी शो फिर से शुरू किया है. सुनील एक शानदार अभिनेता हैं और उन्हें लाइव परफॉर्म करते हुए देखना काफी अच्छा लगता है. वह बहुत अच्छे और खुशनुमा इंसान है. बहुत मजा आएगा सबको साथ देखकर, जो सुनील ने एक नया किरदार किया है, अद्भुत है, यह बहुत अच्छा है. मुझे वास्तव में यह पसंद आया और मैंने उनसे कहा भी कि आप वास्तव में अच्छे कॉमेडियन हैं.

Also Read: Krushna Abhishek Net Worth: कपिल शर्मा की ‘सपना’ है इतने करोड़ की मालिक, एक शो का इतना करती हैं चार्ज

दर्शकों को हंसी के साथ मिलेगा एंटरटेनमेंट का ओवरडोज

उन्होंने कहा, ”दर्शक और कलाकारों को हमे साथ देखकर काफी मजा आने वाला है. हंसी के साथ-साथ आपको एंटरटेनमेंट का ओवरडोज मिलेगा. कीकू भाई भी अच्छा कर रहे हैं. कपिल, सुनील भाई, कीकू और मैं दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए फिर से वापस आएंगे.” कृष्णा ने अपने नए शो, “ओएमजी! ये मेरा इंडिया” सीजन 10 पर भी चर्चा की और इस बात पर प्रकाश डाला कि दर्शक इस ऐतिहासिक सीजन से क्या उम्मीद कर सकते हैं.

ओएमजी! ये मेरा इंडिया को लेकर क्या बोले कृष्णा अभिषेक

कॉमेडियन ने कहा, “सीजन वही है जिसका दर्शकों ने अब तक आनंद लिया है, लेकिन उन्हें नई प्रतिभाएं, नई जगहें, नई प्रेरणादायक कहानियां देखने को मिलेंगी. एपिसोड देखने के बाद उन्हें नया ज्ञान प्राप्त होगा. सीजन पावर पैक है और ओएमजी एक पाठ्यपुस्तक की तरह है यह आपको और आपके बच्चों को शिक्षित करेगा और दर्शकों को यह शो निश्चित रूप से देखना चाहिए क्योंकि उन्हें देश के बारे में कई अज्ञात चीजें जानने को मिलेंगी.” बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अपने झगड़े के बाद छह साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार एक साथ आ गए हैं. “द कपिल शर्मा शो” का ओटीटी वर्जन कपिल और सुनील को एक साथ स्क्रीन पर वापस दिखाने के लिए तैयार है.

Also Read: Krushna Abhishek का असली नाम जानते हैं आप, इस पॉपुलर एक्टर के चलते बदला था… जानें ये किस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >