द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर की वापसी पर कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम सब साथ…

द कपिल शर्मा शो में जल्द ही सुनील ग्रोवर की एंट्री होने वाली है. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि कृष्णा अभिषेक के एक इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है. आईये जानते हैं कृष्णा अभिषेक ने क्या कहा.

द कपिल शर्मा शो में जबसे कृष्णा अभिषेक की एंट्री हुई है. तबसे फैंस को एपिसोड्स काफी मजेदार लग रहे हैं. वह सपना पार्लर वाली बनकर दर्शकों को खूब हंसा रही है. कृष्णा की वापसी के बाद से फैंस सुनील ग्रोवर की वापसी का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें डॉक्टर गुलाटी बने देखना चाहते हैं. कॉमेडी शो से घर-घर पहचान बनने वाले सुनील ने कपिल संग झगड़े के बाद शो छोड़ दिया था. कपिल ने उनसे मांफी भी मांगी थी, फिर भी दोनों के बीच सुलह नहीं हो पाई. अब कृष्णा अभिषेक ने सुनील ग्रोवर की वापसी पर चुप्पी तोड़ी है.

सुनील ग्रोवर की द कपिल शर्मा शो में वापसी

इंस्टैंट बॉलीवुड ���े साथ बात करते हुए, कृष्णा ने सुनील की तारीफ की और कहा कि वह पॉजिटिव व्यक्ति हैं. एक दिन आएगा, जब फैंस सुनील ग्रोवर सहित द कपिल शर्मा शो के कलाकारों को मंच साझा करते देखेंगे. जब उनसे वापसी को लेकर पूछा गया, तो कॉमेडियन ने कहा, “क्यों नहीं? यह उनके ऊपर है. वह शानदार परफॉर्मर हैं. मैं सुनील का बहुत बड़ा फैन हूं. वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं और जब हम सभी मंच पर होंगे तो मजा आएगा. मुझे आशा है कि वह दिन एक दिन आएगा. मैं बहुत सकारात्मक हूं.”

कपिल और सुनील का हुआ था झगड़ा

साल 2018 में, कपिल और सुनील के बीच एक फ्लाइट में अनबन हो गई थी, जब वे ऑस्ट्रेलिया में एक शो खत्म करने के बाद मुंबई वापस आ रहे थे. लड़ाई के बाद, दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाये थे. हालांकि बाद में कपिल ने सुनील से माफी मांगी थी और कहा था कि उनके लिए शो का दरवाजा हमेशा के लिए खुला है. हालांकि, स्टार ने हाल ही में कहा कि उनके पास अभी काफी बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें वह बिजी है.

Also Read: Gadar 2: सनी देओल की गदर 2 में ये किरदार निभाएगा विलेन का रोल, अमरीश पुरी को करेगा रिप्लेस
सुनील ग्रोवर ने कही थी ये बात

सुनील ग्रोवर से जब कपिल शर्मा में वापसी को लेकर सवाल पूछे गए थे, तो उन्होंने कहा, “अभी तो ऐसा कोई…या तो पुछवालो फिर आप”. मैं भी अभी व्यस्त हूं और जो कर रहा हूं उसका लुत्फ उठा रहा हूं. वह व्यस्त भी हैं और अच्छा काम कर रहे हैं. मैं भी अच्छा काम कर रहा हूं. मैंने अपने नॉन-फिक्शन के चरण का पहले ही आनंद ले लिया है और वर्तमान में फिक्शन सेटअप पसंद कर रहा हूं, एक कलाकार के रूप में नए अनुभव प्राप्त कर रहा हूं. मैं मजे कर रहा हूं. अभी ऐसी कोई योजना नहीं है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >