Kriti Sanon Rumoured BF: 9 साल छोटे कबीर बहिया के प्यार में हैं कृति सेनन? बहन नूपुर की शादी में साथ दिखे दोनों

Kriti Sanon Rumoured BF: बहन की शादी से लेकर रूमर्ड बॉयफ्रेंड तक, कृति सेनन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. नूपुर की शादी में नजर आए कबीर बाहिया के संग उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं. आइए, जानते हैं कौन हैं कबीर बाहिया?

Kriti Sanon Rumoured BF: कृति सेनन इन दिनों दो वजहों से लगातार चर्चा में हैं. एक तरफ बहन नूपुर सेनन की शादी, जहां कृति ने जमकर मस्ती की, तो दूसरी तरफ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर उड़ती खबरें. शादी के फंक्शन में कृति के साथ एक शख्स की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा, जिनका नाम है कबीर बाहिया.

दरअसल, नूपुर की शादी में कबीर बाहिया भी नजर आए थे. दोनों की साथ में कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, हालांकि, कृति और कबीर ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इसके बावजूद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स यह जानने को बेताब हैं कि आखिर कबीर बाहिया हैं कौन.

9 साल छोटे हैं कबीर

बता दें, कबीर बाहिया एक बिजनेसमैन हैं और बेहद अमीर परिवार से ताल्लुक रखते हैं. वह कृति सेनन से करीब 9 साल छोटे बताए जाते हैं. कबीर के पिता का नाम कुलजिंदर बाहिया है. कबीर लंदन में बड़े स्तर पर बिजनेस करते हैं. कबीर बाहिया वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के फाउंडर बताए जाते हैं और उन्हें अरबपति बिजनेसमैन कहा जा रहा है. ऐसी भी चर्चा है कि वह पिछले कुछ समय से कृति सेनन को डेट कर रहे हैं.

फैंस को इस रिश्ते का बेसब्री से इंतजार

वहीं कृति सेनन की बात करें तो ‘हीरोपंती’ और ‘दिलवाले’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस की कमाई का मुख्य जरिया फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले समय में कृति और कबीर अपने रिश्ते को लेकर क्या फैसला लेते हैं. फिलहाल, फैंस दोनों के रिश्ते पर मुहर लगने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं: Amir Khan Girlfriend: गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ थामे स्पॉट हुए आमिर खान, Ex वाइफ किरण राव के सामने दिया पोज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >