जानिए कौन हैं आमिर खान के होने वाले दामाद नुपुर शिखरे? PHOTOS

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग इंगेजमेंट कर ली. आयरा को नुपुर ने बेहद फिल्मी तरीके से प्रपोज किया. स्टारिकड ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे ने अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए सगाई कर ली. आयरा को नुपुर ने सबके सामने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया. आयरा ने उनका प्रपोजल स्वीकार कर लिया. चलिए बताते है आपको नुपुर कौन है.

नुपुर शिखरे एक फिटनेस ट्रेनर है और उन्होंने Fitnessism की शुरुआत की है. नुपुर कई सलेब्स के ट्रेनर रह चुके है. नुपुर ने आमिर खान और सुष्मिता सेन को ट्रेन किया है. लॉकडाउन में आयरा के ट्रेनर भी वो रह चुके है. आयरा और नुपुर ट्रेनिंग के दौरान ही एक-दूसरे के करीब आए थे.

पिछले साल प्रॉमिस डे पर आयरा ने उनसे अपने दिल की बात कह दी थी. आयरा ने रोमांटिक तसवीरें लगाकर कैप्शन में लिखा था, तुम्हारे साथ और तुम्हारे लिए वादे करना मेरे लिए सम्मान की बात है. बता दें कि नुपुर एक अच्छे डांसर भी है. इंस्टाग्राम पर नुपुर फिटनेस से जुड़ी वीडियोज पोस्ट करते रहते है.

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने कुछ समय पहले ही अपना बर्थडे मनाया था. आमिर ने अपनी बेटी के लिए पूल पार्टी रखी थी. इसमें उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता औऱ किरण राव नजर आई थी. नुपुर, आयरा के परिवार से भी क्लोज है. वहीं, स्टारिकड नुपुर की मां की साड़ी पहन चुकी है.

आयरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वो 25 साल की है और अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी बातें वो फैंस के साथ शेयर करती रहती है. आयरा ने सोशल मीडिया पर अपने डिप्रेशन वाली बात बताई थी. स्टारिकड की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है औऱ फिलहाल उनका फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >