KL Rahul Athiya Shetty wedding:अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी,कही ये बात

बॉलीवुड में ऐसी खबरें आ रही है कि अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कपल अगले 3 महीने के भीतर एक दूसरे संग सात फेरे ले सकते है. अब बेटी की शादी की खबर पर पिता सुनील शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी है.

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ शादी की अफवाहें एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई हैं. अथिया और केएल राहुल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे संग फोटोज शेयर करते रहते है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने जर्मनी वेकेशन से केएल के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताते कुछ तसवीरें शेयर की थी. अब खबर है कि ये कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है. रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है. अब बेटी की शादी पर सुनील शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी है.

अथिया-राहुल की शादी पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि अथिया और केएल राहुल अगले तीन महीनों के भीतर एक दूसरे संग सात फेरे लेने वाले हैं. इस बारे में जब सुनील शेट्टी से पूछा गया कि क्या परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी है. इसपर अभिनेता ने जवाब दिया, “नहीं, अभी तक कुछ भी योजना नहीं बनाई गई है!”

अथिया शेट्टी के भाई ने कही ये बात

खैर, यह पहली बार नहीं है, जब दिग्गज अभिनेता ने केएल राहुल के साथ अपनी बेटी अथिया की शादी पर प्रतिक्रिया दी है. पिछली बार सुनील शेट्टी ने कहा था कि शादी अथिया की पसंद है. बता दें कि केएल राहुल को सुनील शेट्टी काफी ज्यादा प्यार करते हैं. अथिया के भाई और अभिनेता अहान शेट्टी ने दैनिक भास्कर से कहा था, ”जहां तक​शादी का सवाल है, कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है. ऐसा कोई समारोह नहीं है, ये सब अफवाहें हैं. जब शादी ही नहीं है, तो हम आपको डेट कैसे दे सकते हैं?”

Also Read: केएल राहुल और अथिया शेट्टी 3 महीने बाद एक दूसरे संग लेंगे सात फेरे, जानें शादी की इनसाइड डिटेल्स
तीन साल से एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट

गौरतलब है कि, अथिया और राहुल एकदूसरे को तीन साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं और करीब एक साल पहले ही अपने रिश्ते को पब्लिक किया था. पिछले साल केएल राहुल शेट्टी परिवार के साथ अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे. यह साथ में दोनों की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >