क्या 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पूरी तरह स्क्रिप्टेड है? किकू शारदा ने खोला सीक्रेट

क्या 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पहले से लिखा हुआ होता है? किकू शारदा ने शो का सबसे बड़ा सीक्रेट बताया. जानिए कितना हिस्सा स्क्रिप्टेड होता है, कितना मौके पर बनाया जाता है और मेहमानों को पहले से जोक्स क्यों नहीं बताए जाते.

Kiku Sharda On The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. शो में हर हफ्ते अलग-अलग सेलेब्स आते हैं और कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते हैं. शो को देखकर कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या इसमें सुनाए जाने वाले जोक्स और पंच पहले से लिखे होते हैं या फिर कलाकार मौके पर ही उन्हें बना लेते हैं. अब इस सवाल का जवाब खुद शो के अहम कलाकार किकू शारदा ने दिया है.

कितना स्क्रिप्टेड और कितना असली होता है शो?

प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में किकू शारदा ने बताया कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पूरी तरह स्क्रिप्टेड नहीं होता. उनके मुताबिक, शो का करीब 70% हिस्सा पहले से लिखा हुआ होता है, जबकि बाकी 30% चीजें शूटिंग के दौरान मौके पर ही बनती हैं.

उन्होंने कहा कि कई बार बातचीत अचानक किसी नए मोड़ पर चली जाती है. ऐसे में कलाकार भी उसी हिसाब से मजाक करते हैं और वहीं नए पंच बना लेते हैं.

मेहमानों को पहले से क्यों नहीं बताए जाते जोक्स?

किकू शारदा ने यह भी बताया कि शो में आने वाले मेहमानों को पहले से जोक्स, पंचलाइन या कलाकारों के किरदारों के बारे में नहीं बताया जाता. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि जब वे पहली बार सब कुछ देखें, तो उनका रिएक्शन बिल्कुल असली हो. उनके मुताबिक, यही नैचुरल रिएक्शन शो को और भी मजेदार बना देते हैं.

सलमान खान को हंसाना क्यों नहीं है आसान?

किकू शारदा ने सलमान खान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें हंसाना बिल्कुल आसान नहीं है. कई बार जिस जोक पर पूरी टीम को भरोसा होता है कि सलमान खूब हंसेंगे, उस पर वह बिल्कुल रिएक्ट नहीं करते. लेकिन अचानक कोई कलाकार बीच में कुछ अलग बोल देता है और वही बात सलमान खान को इतनी मजेदार लगती है कि वह हंसते-हंसते रोने लगते हैं.

जोक फ्लॉप हो जाए तो कैसे संभालते हैं कपिल शर्मा?

किकू शारदा ने कपिल शर्मा की भी खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि अगर कभी कोई जोक काम नहीं करता, तो कपिल तुरंत बात संभाल लेते हैं. वह उसी समय कोई नया मजाक या डायलॉग बोल देते हैं, जिससे माहौल हल्का हो जाता है और शो बिना किसी अजीब स्थिति के आगे बढ़ जाता है.

किकू ने बताया कि पिछले 13 सालों से साथ काम करते-करते अब दोनों एक-दूसरे की सोच और टाइमिंग को अच्छी तरह समझने लगे हैं

यह भी पढ़ें: क्या ‘द कपिल शर्मा शो’ ने रोके फिल्मी ऑफर्स? Archana Puran Singh ने खोला राज

यह भी पढ़ें: ‘लंगर लगा रहता है, आधा पंजाब बैठा है’, कपिल शर्मा के शो को लेकर क्या बोल गए Sunil Pal?


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >