इस महल में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लेंगे सात फेरे, डेढ़ लाख किराये वाले 84 कमरे बुक

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की वेडिंग फंक्शन 6 फरवरी से शुरू होने वाली है. जो 8 फरवरी तक चलेंगे. दोनों की शादी की कई खबरें मीडिया जगत में चल रही हैं. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी एक आलीशान महल में होने वाला है.

बॉलीवुड की एक फेमस जोड़ी बहुत जल्द विवाह बंधन में बंधने वाली है. कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी माह सात फेरे लेने वाले हैं. इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गयी है.

वेडिंग फंक्शन 6 फरवरी से शुरू

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की वेडिंग फंक्शन 6 फरवरी से शुरू होने वाली है. जो 8 फरवरी तक चलेंगे. दोनों की शादी की कई खबरें मीडिया जगत में चल रही हैं. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी एक आलीशान महल में होने वाला है.

जैसलमेर के आलीशान पैलेस में होगी सिद्धार्थ और कियारा की शादी

बताया जा रहा है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी जैसलमेर के आलीशान सूर्यगढ़ पैलेस में होने वाला है. बताया जा रहा है कि इसके लिए सूर्यगढ़ पैलेस में 84 कमरे बुक किये गये हैं. बताया जा रहा है कि इस आलीशान महल में जिस कमरे को शादी के लिए बुक किया गया है, उसके एक रात का किराया 1 लाख 30 हजार रुपये है.

Also Read: किसी फेयरीटेल से कम नहीं है सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की लवस्टोरी, इस तरह पहली बार मिले थे कपल

केएल राहुल और अथिया शेट्ठी के बाद दूसरी सबसे बड़ी शादी

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्ठी इसी साल जनवरी में विवाह बंधन में बंधे. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही. इस फेमस शादी के बाद अब दूसरी सबसे बड़ी शादी सिद्धार्थ और कियारा के बीच होगी.

लंबे वक्त से रिलेशनशिप में रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी के रिलेशनशिप में रहे. दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी काफी चर्चा में रही. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने एक साथ फिल्म शेरशाह में काम किया था. उस फिल्म के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर रिलेशनशिप में आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >