खेसारी ने अब किसको किया टारगेट? वीडियो में दिया खुला चैलेंज

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने जोशीले अंदाज में चैलेंज दिया है. अब फैंस इसे कई तरह से देख रहे हैं. इंडस्ट्री के किसी खास एक्टर के साथ भी इस वीडियो को जोड़ कर देखा जा रहा है. जानिए खेसारी ने क्या कहा है?

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर सितारों के बीच की टक्कर और बयान सुर्खियां में रहता है. इसी कड़ी में एक बार फिर ट्रेंडिंग स्टार के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव चर्चा में आ गए हैं. इस बार वजह बना है उनका एक वायरल वीडियो, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. दरअसल, खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जोशीले अंदाज में लोगों को एकजुट होने की बात करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है भाईचारा दिखाने का और ऐसे मजबूत, जांबाज लड़कों-लड़कियों की जरूरत है, जो किसी भी चुनौती से भिड़ सकें.

“हवा का रुख बदल जाएगा”

उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा कि “भौकाल बातों से नहीं, काम से दिखना चाहिए” और साथ ही यह भी कहा कि “दुनिया को दिखा देंगे कि बिहारी सौ पर भारी होते हैं.” इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “भौकाल ऐसा मचाएंगे कि हवा का रुख बदल जाएगा.”

वीडियो के बाद कयासों का दौर जारी

वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है. कई यूजर्स ने उनका समर्थन किया, तो कुछ ने इसे किसी बड़े इशारे के तौर पर लिया. खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर लोग कयास लगा रहे हैं कि ये इशारा पवन सिंह की तरफ हो सकता है. हालांकि, वीडियो में खेसारी लाल यादव ने किसी का नाम नहीं लिया है. बता दें, खेसारी और पवन सिंह के बीच पहले भी कई बार टकराव की खबरें सामने आ चुकी हैं. ऐसे में इस वीडियो के सामने आने के बाद कयास तेज हो गये हैं कि दोनों स्टार एक बार फिर आमने-सामने हो सकते हैं.

यह भी पढे़ं: पटना से पाकिस्तान 2 का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, निरहुआ का खतरनाक लुक वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >