Khatron Ke Khiladi 12 Updates: तुषार कालिया बने इस सीजन के विनर, जीते 20 लाख रुपये और एक चमचमाती कार

Khatron Ke Khiladi 12 Finale: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का आज यानी 25 सितंबर को ग्रैंड फिनाले है. रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, मोहित मलिक और तुषार कालिया टॉप-5 फाइनलिस्ट बने हैं. कनिका मान शनिवार को फिनाले की रेस से बाहर हो गईं. इन पांचों कंटेस्टेंट में से जो भी विनर होगा वो अपने साथ भारी प्राइस मनी और चमचमाती कार घर लेकर जायेगा. फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस सीजन का ताज किसके सिर सजता है. बता दें कि जुलाई में शो की धमाकेदार शुरुआत हुई थी और इस शो ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया और टीआरपी की लिस्ट में जगह बनाने में भी कामयाब रहा. यहां देखें फिनाले एपिसोड का लाइव…

5:42 AM. 26 Sept 22 5:42 AM. 26 Sept

तुषार कालिया ने जीते 20 लाख रुपये

खतरों के खिलाड़ी के सीजन 12 के विनर तुषार कालिया रहे. उन्हें इस सीजन की ट्रॉफी के साथ साथ 20 लाख रुपये और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार जीती.

https://www.instagram.com/p/Ci8J02eNG_u/

5:42 AM. 26 Sept 22 5:42 AM. 26 Sept

तुषार कालिया बने इस सीजन के विनर

खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर बने तुषार कालिया. वहीं मिस्टर फैजू रनरअप रहे. आखिरी स्टंट में दोनों ने एकदूसरे को कड़ी टक्कर दी.

5:42 AM. 26 Sept 22 5:42 AM. 26 Sept

तुषार, मोहित और मिस्टर फैजू के बीच हुआ आखिरी स्टंट

इस सीजन का आखिरी स्टंट तुषार कालिया, मोहित मलिक और मिस्टर फैजू के बीच इस सीजन का आखिरी स्टंट हुआ. इन तीनों में से किसी एक के पास विनिंग ट्रॉफी होगी. बस कुछ देर का इंतजार और….

5:42 AM. 26 Sept 22 5:42 AM. 26 Sept

रुबीना के बाद जन्नत भी फिनाले से बाहर 

रुबीना दिलैक के बाद जन्नत जुबैर भी फिनाले से बाहर हो गये हैं. जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू और तुषार कालिया के बीच स्टंट हुआ और तुषार बाजी मार गये.

5:42 AM. 26 Sept 22 5:42 AM. 26 Sept

जंगल की इमरान हाशमी रुबीना

रोहित शेट्टी को जॉनी लीवर ने जंगल का इमरान हाशमी कहा क्योंकि वो शो के दौरान सांप और बिच्छू, छिपकली को किस करती नजर आईं थीं. जॉनी लीवर फिनाले एपिसोड में सर्कस को प्रमोट करने पहुंचे थे.

5:42 AM. 26 Sept 22 5:42 AM. 26 Sept

रुबीना दिलैक फिनाले से बाहर 

रुबीना दिलैक और मोहित मलिक के बीच टास्क हुआ जिसमें मोहित ने बाजी मार ली. इसके साथ ही वो फिनाले से बाहर गईं.

5:42 AM. 26 Sept 22 5:42 AM. 26 Sept

विनर को मिलेंगे 20 लाख

रोहित शेट्टी ने खुलासा किया कि, इस सीजन के विनर को 20 लाख रुपये की राशि मिलेगी. इसके साथ ही उसे एक मारुति सुजुकी स्विप्ट भी इनाम के तौर पर मिलेगी.

5:42 AM. 26 Sept 22 5:42 AM. 26 Sept

सर्कस की टीम ने की कंटेस्टेंट से बात

रोहित शेट्टी की आनेवाली फिल्म सर्कस के किरदार रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े शो में पहुंची. उन्होंने फिल्म के बारे में कहा कि, इसमें कॉमेडी के साथ साथ एक्शन का धमाका होगा. साथ ही उनकी पुरानी फिल्मों के चर्चित किरदार को दोहराया जायेगा.

5:42 AM. 26 Sept 22 5:42 AM. 26 Sept

रणवीर सिंह की इंट्री

बॉलीवुड के एनर्जीफुल एक्टर रणवीर सिंह ने खतरों के खिलाड़ी के मंच पर धमाकेदार एंट्री की और अपनी दमदार परफॉरमेंस से फैंस का दिल जीत लिया. उनकी डांस परफॉरमेंस देकर शो के कंटेस्टेंट्स भी खुद को झूमने से नहीं रोक पाये.

https://www.instagram.com/p/Ci6o-hyKRft/

5:42 AM. 26 Sept 22 5:42 AM. 26 Sept

श्रीति झाे इस टैलेंट को देख हैरान हुए फैंस

https://www.instagram.com/p/Ci6maYvDvYQ/

5:42 AM. 26 Sept 22 5:42 AM. 26 Sept

राजीव अदातिया के लेटर पढ़कर दिमाग चकराया

राजीव अदातिया ने पूरे सीजन प्रशंसकों को एंटरटेन किया है. अब उनका एक और प्रोमो सामने आया है जिसमें उनकी हिंदी सुनकर आपका दिमाग चकरा जायेगा.

https://www.instagram.com/p/Ci7AvdoDbpo/

5:42 AM. 26 Sept 22 5:42 AM. 26 Sept

तुषार कालिया हैं सबसे प्रबल दावेदार

तुषार कालिया शो जीतने के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. उनके हर स्टंट को बखूबी निभाया और दर्शकों के साथ साथ शो के होस्ट रोहित शेट्टी का दिल जीतने में कामयाब रहा. वो टिकट टू फिनाले टिकट जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट हैं. बता दें कि तुषार कालिया फेमस कोरियोग्राफर और डांसर हैं. उन्होंने बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर काम किया है. इन्होंने “ए दिल है मुश्किल”, “ओके जानू”, “हाफ गर्लफ्रेंड”, “हेट स्टोरी 4”, “धड़क” में कोरियोग्राफी की है.

https://www.instagram.com/p/Ci7ZZ6MK_f9/

5:42 AM. 26 Sept 22 5:42 AM. 26 Sept

मोहित मलिक ने भी चौंकाया

मोहित मलिक ने टीवी शो मिली से टीवी पर पर अपनी शुरुआत की थी. उसके बाद उन्होंने बेटियां अपनी या पराया धन, परी हूं मैं, बनूं मैं तेरी दुल्हन, गोद भराई, दुर्गेश नंदिनी, मन की आवाज प्रतिज्ञा और फुलवा जैसे विभिन्न टीवी शो किए. वो नच बलिए 4 के कंटेस्टेंट भी थे. उन्होंने डोली अरमानो की में सम्राट सिंह राठौर के रूप में भी काम किया जहां उनकी अभिनय प्रतिभा को सबसे ज्यादा सराहा गया. 2015 में मोहित मलिक ने झलक दिखला जा में भाग लिया और तीसरा स्थान हासिल किया. जून 2016 से जनवरी 2017 तक उन्होंने सावधान इंडिया की मेजबानी की.

5:42 AM. 26 Sept 22 5:42 AM. 26 Sept

रुबीना दिलैक भी हैं कमाल

बिग बॉस 14 जीतने के बाद रुबीना दिलैक खतरों की खिलाड़ी 12 की फाइनलिस्ट भी बन गई हैं. निशांत भट्ट और कनिका मान ने एरियल टास्क को अबॉर्ट किया था. वहीं रुबीना ने इस टास्क को पूरा किया. शो में वो शुरुआत से ही मजबूत रहीं और हर स्टंट को पूरा करने की कोशिश की. बता दें कि रुबीना दिलैक जानीमानी टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने 2008 में धारावाहिक छोटी बहु में अपने किरदार से लोगों का दिल में जीतने में कामयाब रहीं.

1:40 AM. 26 Sept 22 1:40 AM. 26 Sept

इस सीजन की सबसे कम की कंटेस्टेंट जन्नत

जन्नत जुबैर रहमानी खतरों की खिलाड़ी 12 की टॉप 4 फाइनलिस्ट में से एक हैं. वो शो में सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट हैं लेकिन उनके स्टंट को देखकर ऐसा नहीं लगता. खुद रोहित शेट्टी भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाये थे. जन्नत ने टॉप 4 में आने के लिए राजीव अदातिया को हराया. उन्होंने अपना करियर यूट्यूब से शुरु किया था. साल 2010 में वो पहली बार लोकप्रिय धारावाहिक “दिल मिल गए” में नजर आईं. बाद में उन्होंने 2011 में सीरियल “फुलवा” में काम किया जो काफी पॉपुलर रहा. इस से उन्हें खासा लोकप्रियता हासिल हुई. इसके बाद उन्होंने टिकटॉक वीडियो बनाकर तगड़ी फैन फॉलोविंग बना ली और देशभर में फेमस हो गईं.

1:40 AM. 26 Sept 22 1:40 AM. 26 Sept

मिस्टर फैजू ने जीता दिल

मिस्टर फैजू का असली नाम फैजल शेख है. फैजू ने अपने स्टंट और स्वभाव से सभी का दिल जीता. बीच में फैजू खतरों के खिलाड़ी से बाहर हो गए थे. फिर उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली और वो खुद को साबित करने में कामयाब रहे. वो मोहित मलिक को हराकर टॉप 4 में अपनी जगह बनाई. मिस्टर फैजू इंडिया के टॉप टिकटॉक स्टार्स में से एक हैं. इनका जन्म 5 अक्टूबर 1994 को मुंबई में हुआ था. टिक-टॉक स्टार के साथ साथ फैशन मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं.

1:40 AM. 26 Sept 22 1:40 AM. 26 Sept

ये हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट

आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ. रोहित शेट्टी के रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का आज यानी 25 सितंबर को ग्रैंड फिनाले है. रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, मोहित मलिक और तुषार कालिया टॉप-5 फाइनलिस्ट बने हैं. कनिका मान शनिवार को फिनाले की रेस से बाहर हो गईं.

मुख्य बातें

Khatron Ke Khiladi 12 Finale: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का आज यानी 25 सितंबर को ग्रैंड फिनाले है. रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, मोहित मलिक और तुषार कालिया टॉप-5 फाइनलिस्ट बने हैं. कनिका मान शनिवार को फिनाले की रेस से बाहर हो गईं. इन पांचों कंटेस्टेंट में से जो भी विनर होगा वो अपने साथ भारी प्राइस मनी और चमचमाती कार घर लेकर जायेगा. फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस सीजन का ताज किसके सिर सजता है. बता दें कि जुलाई में शो की धमाकेदार शुरुआत हुई थी और इस शो ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया और टीआरपी की लिस्ट में जगह बनाने में भी कामयाब रहा. यहां देखें फिनाले एपिसोड का लाइव…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >